युवा केंद्र द्वारा गौशाला में चारा पानी का वितरण : गौमाता के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था की

महावीर इंटरनेशनल युवा केंद्र के तत्वाधान में गुड फ्राइडे और अंजना देवी छाबड़ा की पुण्यतिथि पर उनके परिवारजन महावीर प्रसाद संतोष देवी डोसी के सौजन्य से शाकंभरी माताजी के मंदिर के नजदीक स्थित गौशाला में गौमाता को हरा चारा वितरण किया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर...
कुचामनसिटी । महावीर इंटरनेशनल युवा केंद्र के तत्वाधान में गुड फ्राइडे और अंजना देवी छाबड़ा की पुण्यतिथि पर उनके परिवारजन महावीर प्रसाद संतोष देवी डोसी के सौजन्य से शाकंभरी माताजी के मंदिर के नजदीक स्थित गौशाला में गौमाता को हरा चारा वितरण किया गया एवं तेज गर्मी में गौमाता के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था की। इस अवसर पर परिवारजनों में संतोष देवी, प्रवीण खुशबू तनिषा, प्रतीक्षा डोसी, एवं युवा केंद्र के सदस्यों में अध्यक्ष आनन्द सेठी, कोषाध्यक्ष पारस नेहा पहाड़िया, आशीष दीप्ति झांझरी, मनीष सविता अजमेरा उपस्थित रहे। गौसेवक रवि भार्गव ने संस्था की सामाजिक गतिविधियों एवं सेवा कार्यों की प्रशंसा की।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में उत्तम शौच धर्म की आराधना : पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का हुआ पुण्यार्जन
इंदौर के ग्रेटर बाबा परिसर स्थित श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। भगवान की शांतिधारा, अभिषेक और पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का पुण्यार्जन श्रद्धालु परिवारों ने किया। पढ़िए श्रीफल साथी रेखा जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:07 pm
लोभ छोड़ो, संतोष अपनाओ—यही सच्चा शौच धर्म : दशलक्षण महापर्व में अभिषेक-शांतिधारा के साथ जंबूद्वीप महामंडल विधान की आराधना
दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। आचार्य कल्प पुण्यसागर जी ने लोभ त्यागकर संतोष और भावों की निर्मलता अपनाने का संदेश दिया। महावीर मंदिर में पंचामृत अभिषेक-शांतिधारा और पुण्यसागर सभागार में जंबूद्वीप महामंडल विधान की आराधना हुई।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:06 pm



