रायपुर। छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज के लिए हर्ष का अवसर है। समाज का बहुप्रतीक्षित आयोजन अब साकार होने जा रहा है। श्री दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन रायपुर में किया जा रहा है। यह सम्मेलन मंगलवार 29 सितंबर को अग्रसेन भवन, लाभांडी, रायपुर में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। समाज के योग्य युवक-युवतियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

https://forms.gle/B3dPccFvn3oogRw46

आयोजन समिति ने बताया कि प्रत्याशी घर बैठे ही अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए लिंक पर जाकर क्लिक कर सारी जानकारी भरनी होगी। फॉर्म भरते ही आप सुनहरे भविष्य की ओर एक कदम बढ़ा देंगे। बताया गया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों के लिए स्वल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था भी रखी गई है।

संस्कारों से सजे परिचय का सुंदर मंच

छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज ने सभी से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी अपने परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं परिचितों तक अवश्य पहुंचाएं और अधिक से अधिक योग्य युवक-युवतियों को इस आयोजन से जोड़ें। अधिक जानकारी के लिए लिंक खोलने के बाद फॉर्म में दिए गए नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। यह सम्मेलन सिर्फ एक परिचय का मंच नहीं, बल्कि एक परिचय को रिश्ते में और एक रिश्ते को जीवनभर के सुंदर साथ में बदलने की दिशा में एक सार्थक पहल है। यह योग्य जीवनसाथी की तलाश का, संस्कारों से सजे परिचय का सुंदर मंच है।