चैत्र नव वर्ष के अवसर पर दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चों एवं प्रेरकों द्वारा सभी को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट...डडूका। चैत्र नव वर्ष के अवसर पर दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चों एवं प्रेरकों द्वारा सभी को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया एवं धनपाल शाह के निर्देशन में बच्चों ने जिनवाणी स्तुति, अनुशासन के नियम तथा महावीर स्वामी एवं आदिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक पर्व पर आधारित रोचक प्रश्नमंच में भाग लिया, जिसमें 11 बच्चों ने सहभागिता की। इस अवसर पर भगवान महावीर के सभी भवों पर आधारित एक रोचक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही संबंधित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 30 मार्च तक की तिथि निर्धारित की गई। महावीर जन्मकल्याणक पर्व पर बच्चों द्वारा घोष वादन के साथ प्रभात फेरी में भाग लिया जाएगा तथा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।
प्रश्नमंच का संचालन धनपाल शाह ने किया, जबकि आभार अजीत कोठिया ने व्यक्त किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्यश्री उदारसागर महाराज ने धर्म को आत्मा का स्वाभाविक गुण बताते हुए सम्यक् दर्शन, ज्ञान और चरित्र को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। मुनिश्री उपशांतसागर महाराज ने सांसारिक संबंधों को कर्मों के अधीन बताया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
इंदौर के मल्हारगंज स्थित बीसपंथी मंदिर में मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विनय नंदी जी महाराज का चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुनिश्री ने धर्म को आचरण में उतारने का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।