भिंड। गोलालारिय समाज समिति के अध्यक्ष एवं विमर्श जाग्रति मंच के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन के निज निवास भूता कम्पाउन्ड भूता बाजार में आचार्य विमर्श सागर जी महाराज के 54वें अवतरण दिवस पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिनाथ जिनविंब पंच कल्याणक महोत्सव पावई के विधि नायक आदिनाथ जिनविंब को भी दर्शनार्थ विराजमान किया गया। पावई पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव , कीर्ति स्तंभ परिसर में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान के माता-पिता बने आदरणीय रमेश चंद्र जैन स्नेहलता जैन, (रिदौली परिवार भूता बाजार) एवं रविसैन जैन (नेताजी) अमरचंद रूपेश लता जैन (वरोही परिवार) की गोद भराई कार्य उत्साह सहित हुआ।

इन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई

इस अवसर पर समाज सेवा समिति महिला मंडल संजीव जैन, प्रमोद जैन विरला सीमेंट, नरेन्द्र जैन राजीव जैन, मौनू मुरार, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू जैन, अर्चना जैन, कामिनी जैन, माधुरी जैन, कोमल जैन एवं विमर्श समाचार संपादक युवा पत्रकार एवं समाज सेवी सोनल जैन सहित अनेकानेक साधर्मी बंधुओ ने अपनी सहभागिता कर कार्य क्रम को भव्यता प्रदान की।