देवेन्द्र कांसल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित: सोशल ग्रुप फेडरेशन के साथियों ने दीे बधाई

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन पुष्पगिरी तीर्थ क्षेत्र पर हुआ। इस 29वें अधिवेशन में दो वर्षीय राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की गई। इसमें उज्जैन के देवेंद्र कांसल को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। समाजजनों ने बधाई दी। इंदौर से पढ़िए यह खबर...
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन तीर्थ क्षेत्र पुष्पगिरी पर 29 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में दो वर्षीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए देवेंद्र कांसल उज्जैन को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर फेडरेशन की राष्ट्रीय संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, पूर्व अध्यक्ष राकेश विनायका, महामंत्री विपुल बांझल, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, कमलेश कासलीवाल हंसमुख गांधी, टीके वेद, मुकेश बाकलीवाल, यशकमल अजमेरा, प्रदीप गंगवाल अनिल जैन, नवीन जैन आदि और सोशल ग्रुप फेडरेशन के साथियों ने कासल को बधाई दी।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
ब्रह्मचर्य आत्मशुद्धि, संयम और आत्मस्वरूप का साधन: उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर आचार्यश्री के हुए मंगलप्रवचन, कैलाश विजयवर्गीय ने किए गुरु दर्शन
दशधर्म के अंतिम धर्म उत्तम ब्रह्मचर्य के पावन अवसर पर नेमिनगर जैन कॉलोनी में आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी गुरुदेव के सान्निध्य में आध्यात्मिक वातावरण में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। प्रातःकालीन मंगल बेला में अध्यात्म योग के माध्यम से साधना एवं आत्मचिंतन कराया गया। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 25-09-2026, 09:50 pm
गुरुकुल की शिक्षा अनुशासन से जीवन का होता निर्माण: आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के बारे में दिए मंगल उपदेश
दिगंबर समाज के दश लक्षण पर्व में अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की दंग की नसिया में धर्म देशना हुई। शुक्रवार को आचार्य श्री सहित साधुओं ने 100 से अधिक श्रावक श्राविकाओं ने उपवास किए तथा आचार्य श्री समक्ष 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने वर्ष में अनेक दिन अभिषेक का नियम लेकर पुण्य का अवसर प्राप्त किया। सीकर से पढ़िए, डॉ. राजेश पंचोलिया की यह खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 25-09-2026, 09:49 pm



