जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म, गायत्री नगर जयपुर में मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में 14 सितंबर को प्रातः 7.30 बजे अध्यक्ष अरुण शाह ने ध्वजारोहण कर पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ हुआ। सभी मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पं. अजित शास्त्री ने करवाई। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि इस अवसर पर मंत्री राजेश बोहरा ने दीप प्रज्वलन किया। प्रातः 8 बजे रेणु बाकलीवाल के सोलह कारण उपवास पूर्ण होने पर मंदिर प्रबंध समिति ने रेणु बाकलीवाल का सम्मान किया। इसके बाद जिन धर्म प्रभावना के लिए जैन मंदिर से उनके निवास स्थान तक भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों एवं बग्गी में बैठाकर निकाली गई।
प्रतिदिन होंगे अभिषेक और शांतिधारा
मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त मंत्री संजय ठोलिया ने बताया कि दश लक्षण महापर्वों में प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा, दशलक्षण विधान पूजा होंगे। उनके मुख्य पात्र सोधर्म इंद्र रमेश संगीता सोगानी, महायज्ञ नायक अशोक अंजू जैन विधानसभा वाले होंगे। कुबेर इंद्र बनने का सौभाग्य संजय नीलम ठोलिया को प्राप्त हुआ। सामग्री पुण्यार्जक परिवार गुणमाला, सुनील लता सोगानी परिवार, श्रावक श्रेष्ठी होंगे अशोक अनीता रावंका परिवार।
आज होगी प्रतियोगिता
महापर्व के सांस्कृतिक संयोजक पदम झांझरी ने बताया कि 48 दिवसीय भक्तामर पाठ 15 सितंबर से दोपहर 3 से 4 बजे होगा। सांय 6.45 बजे, महाआरती 7 बजे प्रवचन और रात्रि 8 बजे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसके अंतर्गत 15 को बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी।




