दडूका। दिगंबर जैन समाज दडूका एवं जैन युवा समिति दडूका के संयुक्त तत्वावधान में पर्युषण पर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना श्रद्धापूर्वक की गई।
प्रातः गर्भगृह में जलाभिषेक का पुण्यार्जन रमीला सुमतिलाल शाह परिवार ने किया। मुख्य आयोजन स्थल पर आदिनाथ भगवान का अभिषेक वस्तुपाल शाह एवं हिमांशु शाह परिवार ने किया।
तप से आत्मकल्याण का मार्ग
उत्तम तप धर्म पर प्रवचन से पूर्व देव-शास्त्र-गुरु पूजा, शांतिनाथ पूजा, सोलहकारण पूजा एवं दशलक्षण पर्व पूजा संपन्न हुई। पूजन मयंक शास्त्री के निर्देशन एवं राजेंद्र कोठिया के संयोजन में पढ़ी गई।
भैयाजी मयंक शास्त्री, सागर ने मार्मिक कथा के माध्यम से उत्तम तप धर्म की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि तपस्या और त्याग से ही आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है तथा साधक मोक्षमार्ग की ओर अग्रसर होता है।
अक्षय निधि कार्यक्रम में 185 ने लिया भाग
रात्रि में डॉ. नमन कोठिया एवं जैनी कोठिया के संयोजन में अक्षय निधि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज के स्त्री, पुरुष, बच्चों एवं बेटियों सहित 185 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में चारों गतियों, चक्रवर्ती, पांच कालों, तीन पंक्तियों एवं मोक्षमार्ग आधारित 11 रोचक पुरस्कार प्रदान किए गए। मोक्षमार्गी पुरस्कार हिमांशु वस्तुपाल शाह को प्राप्त हुआ।
पुरस्कार वितरण में रहे सहभागी
पुरस्कार विजेताओं को समाज अध्यक्ष राजेश शाह, समिति अध्यक्ष चिराग जैन, सचिव पलाश जैन, रॉकी गांधी, अजीत कोठिया, राजेंद्र कोठिया, वस्तुपाल शाह, राजमल शाह, धनपाल शाह, धनपाल सेठ, अजीत शाह एवं केसरीमल भरड़ा सहित कई सदस्यों ने भेंट प्रदान की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चे एवं महिलाएं भी उपस्थित रहीं।




