डडूका। दिगंबर जैन पाठशाला में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर गांधी दल और शास्त्री दल के बीच ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं दर्शन पर आधारित रोचक प्रश्नों के उत्साहपूर्वक उत्तर दिए।

एक अंक से दर्ज की जीत

प्रेरक अजीत कोठिया ने दोनों दलों से प्रश्न पूछे। कड़े और रोचक मुकाबले में शास्त्री दल ने गांधी दल को मात्र एक अंक से पराजित कर जीत हासिल की।

गांधी दल का नेतृत्व कल्प जैन, दिव्य जैन एवं हियानी जैन ने किया। शास्त्री दल की ओर से हर्षल जैन, योग्य जैन एवं दीक्षिता जैन ने प्रतिनिधित्व किया।

विजेताओं को किया पुरस्कृत

प्रतियोगिता के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजीत कोठिया ने किया। पाठशाला में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को प्रेरक बना दिया।

श्रीफल साथी : अजीत कोठिया, डडूका