सकल दिगंबर जैन समाज, कमलानगर, आगरा के तत्वावधान में पूज्य निर्यापक मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विबोध सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश एवं अगवानी समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण बना रहा और संपूर्ण क्षेत्र धर्ममय माहौल से सराबोर नजर आया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट...
आगरा। सकल दिगंबर जैन समाज, कमलानगर, आगरा के तत्वावधान में पूज्य निर्यापक मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विबोध सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश एवं अगवानी समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण बना रहा और संपूर्ण क्षेत्र धर्ममय माहौल से सराबोर नजर आया।पदयात्रा से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 7:15 बजे महावीर जिनालय से पदयात्रा प्रारंभ हुई, जो नेमिनाथ जिनालय (कर्मयोगी एनक्लेव) पहुँची, जहां मुनिसंघ की भव्य अगवानी की गई। इसके पश्चात श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कर्मयोगी एनक्लेव से डी ब्लॉक स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कमला नगर तक भव्य शोभायात्रा के साथ मंगल प्रवेश हुआ।
भव्य शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्रशोभायात्रा में बैंड-बाजों की मधुर धुन, भगवान महावीर की सुसज्जित बग्गी, धर्म ध्वज एवं अनुशासित श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर मुनिसंघ का स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में आगमन पर 21 थालों द्वारा पाद प्रक्षालन का पुण्य अवसर प्राप्त हुआ, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे
धर्मसभा में मिला संयम और अहिंसा का संदेशइसके उपरांत सन्त निलय हॉल में विशाल धर्मसभा आयोजित की गई। धर्मसभा को संबोधित करते हुए निर्यापक मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज ने अपने प्रवचनों में संयम, अहिंसा एवं आत्मकल्याण का संदेश दिया।
जिज्ञासा समाधान और स्वल्पाहार व्यवस्थाकार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। वहीं सायंकाल आयोजित जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने अपने आध्यात्मिक प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। इस भव्य कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से संचालित किया। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन बताया।
ये रहे मौजूदइस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन, यशपाल जैन, अनिल जैन, नरेश जैन, अनिल रईस, सुभाष जैन, राकेश जैन बजाज, सुमेर जैन पांड्या, पवन जैन सहित समस्त ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



