उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप प्लैटिनम द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज महाकाल मंदिर प्रांगण स्थित गौशाला में सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने गौशाला की गायों को गुड़ एवं चारा खिलाकर सेवा एवं पुण्यार्जन किया। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र हरकावत ने बताया कि महाकाल मंदिर प्रांगण स्थित गोशाला में सभी गायों को गुड़ एवं चारा खिलाकर सेवा कार्य किया गया। वहीं ग्रुप के अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि लगभग 60 सदस्यों ने सर्वप्रथम महाकाल मंदिर में भगवान शिव की आरती की। इसके पश्चात गौशाला में गायों को चारा एवं गुड़ खिलाकर सेवा कार्य किया गया। ग्रुप के सचिव लोकेश जैन ने बताया कि सेवा कार्य के पश्चात सभी सदस्यों ने चौगान मंदिर में सामूहिक रूप से नाश्ता किया।

इन्होंने की सहभागिता कर सेवा की

कार्यक्रम में ग्रुप के अध्यक्ष पंकज जैन, पूर्व अध्यक्ष विपिन जैन, इलेक्ट प्रेसिडेंट तनुंजय जैन, सहसचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र जैन, पीआरओ एडमिन गीतेश जैन, पीआरओ ग्रीटिंग पंकज सुराणा, कार्यकारिणी सदस्य सुनील जैन, कपिल जैन, आशीष मेहता, किरण जैन, खुशबू सुराणा, ज्योति टीमरवा सहित लगभग 60 ग्रुप सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में ग्रुप सचिव लोकेश जैन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। जैन सोशल ग्रुप प्लैटिनम द्वारा सेवा सप्ताह के माध्यम से जीवदया, सेवा एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।