भगवान महावीर स्वामी के 2621 जन्मकल्याणक महोत्सव पर प्रकाशित महावीर टाइम्स के विशेषांक का विमोचन इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने किया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट...
इंदौर। भगवान महावीर स्वामी के 2621 जन्मकल्याणक महोत्सव पर प्रकाशित महावीर टाइम्स के विशेषांक का विमोचन इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने किया। यह जानकारी मुरली खंडेलवाल ने दी। पत्र के प्रधान संपादक हेमंत जैन ने विमोचन कराया और विशेषांक की प्रति सबको उपलब्ध कराई। सभी ने विशेषांक की तारीफ की। इस मौके पर समाजसेवी प्रीतमलाल दुआ,अशोक कोठारी, अशोक बड़जात्या,अनिल भंडारी,अजीत सिंह नारंग,यशवर्धन सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।