सीतापुरा में आयोजित इण्डिया स्टोनमार्ट-2022 के 11वें संस्करण का उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में पत्थर व्यवसाय का एक लंबा इतिहास रहा है। आयामी पत्थर राजस्थान का एक प्रमुख खनिज है। गौरतलब है कि आरके मार्बल समूह को राजस्थान में मार्बल किंग के नाम से जाना जाता है।
Stone-Mart-लाइफ-टाइम-अचीवमेंट-अवार्ड-से-सम्मानित-चेयरमैन-ऑफ-आर-के-मार्बल-ग्रुप-से-श्री-अशोक-जी-पाटनी1इस समूह का कारोबार विदेशों तक फैला हुआ है। समूह की राजस्थान और मध्यप्रदेश में मार्बल और ग्रेनाइट की कई खानें है। किशनगढ़ में करीब 50 साल पहले क्रेजी और चिप्स की छोटे स्तर की यूनिट लगाकर इस कारोबार की शुरुआत आरके मार्बल के संस्थापक अशोक पाटनी ने की थी।




