मंदिर पहुंचने के बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो फुटेज में चोर शनिवार की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों जैसे ही लगे। मंदिर में तीन दिन में दूसरी वारदात होने के चलते स्थानीय नागरिक भी अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। कहीं ऐसी या इससे बड़ी कोई वारदात उनके घरों पर भी ना हो जाये। लगातार दूसरी वारदात होने के बाद पुलिस प्रशासन से आस-पास के इलाके में रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक लगातार गश्त की व्यवस्था करने की मांग भी रखी गई।
एसपी को देंगे ज्ञापन राजधानी जयपुर और आस-पास के जैन मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों को लेकर जैन समाज में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को समाज बन्धु साउथ एसपी से मुलाकात कर चोरों को पकड़ने और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने का मांग को लेकर ज्ञापन सौपेंगे।अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवा एकता संघ अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि समाज में जैन मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों से आक्रोश बढ़ता जा रहा है और रहवासी खुद को भी असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बीते चार नवंबर को जगतपुरा के महल योजना स्थित जैन मंदिर में चोरी हुई थी। इसके अलावा गलता गेट और बजाज नगर के जैन मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं।




