जयपुर। आचार्य शिरोमणि श्री विद्यासागर जी की प्रेरणा से श्री दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति गायत्री नगर, महारानी फार्म, दुर्गापुरा के तत्वावधान में सोमवार को गायत्री नगर में जीव कल्याण योजना का शुभारंभ किया गया। मंदिर जी में अभिषेक और शांतिधारा की गई। श्रावक व श्राविकाओं के समक्ष मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने पोस्टर का विमोचन किया। मूलनायक भगवान आदिनाथ जी और आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जयकारों लगाए। जैन समाज के प्रचार संयोजक उदयभान जैन बडजात्या ने बताया कि यह योजना मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह के नेतृत्व में आरंभ हुई। अरुण शाह ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जीव कल्याण के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके अनेक संस्करण सुनाते हुए इस योजना का शुभारंभ कराया।
108 सदस्यों की सहमति प्राप्त
अरुण शाह ने बताया कि कि इस योजना में 108 सदस्यों की सहमति प्राप्त हो चुकी है। जीव कल्याण कार्य को गति प्रदान करते हुए मंगलवार को प्रातः 8.30 बजे दुर्गापुरा स्थित गौशाला में पशु पक्षियों को चारा, दाना, पानी आदि सामग्री खिलाकर सेवाएं प्रदान कीं और घोषणा की गई कि प्रतिदिन मूक पशु-पक्षियों का संरक्षण जयपुर महानगर के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस अवसर पर राजेश चैताली बोहरा, अशोक जैन विधानसभा वाले, उदयभान जैन बडजात्या, धूपचंद शाह, अशोक शशि जैन मालपुरा वाले, अशोक जैन निवाई वाले, संतोष गंगवाल, सुरेश रघु विहार आदि महानुभाव उपस्थित थे।




