भिंड। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी को जिला संयोजक भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के बनाए जाने के अवसर पर रविवार को धूमधाम से श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा, वैश्य महासम्मेलन एवं जिनागमपंथी जैन मित्र मंडल कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वागत किया। समाजजनों और संगठन पदाधिकारियों ने पुष्पहार और साफा पहनाकर उनका सम्मान किया और बधाइयां दीं। उनको भाजपा जिला संयोजक बनाए जाने से समाजजनों में हर्ष व्याप्त है। समाजजनों ने कहा-उनके मनोनयन से समाज के साथ-साथ संगठन को भी मजबूती मिलेगी।

इन समाजजनों ने किया सम्मान

स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से संजीव जैन बल्लू, धर्मेंद्र जैन पोस्ट ऑफिस, दिनेश चंद्र एडवोकेट, विनोद जैन विवेक इलेक्ट्रॉनिक, नवीन जैन, ऋषि जैन तेल बाले, विकास जैन साड़ी, संतोष गुप्ता, बंटू जैन, सोनल जैन पत्रकार, अभिषेक जैन मोनू, प्रशांत जैन रोमी, अनुभव जैन, शुभम जैन कालू, मुन्नू जैन, राजीव जैन मुरार, अभिषेक जैन सहित अन्य व्यापारी वर्ग उपस्थित रहे।