बिजौलियां खुर्द। अतिशय तपोदय तीर्थ क्षेत्र में रविवार को चौबीसी के अंतर्गत चौबीसों तीर्थंकर भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। जिनालय में दिनभर भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं ने आराधना कर धर्मलाभ लिया।

भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक

भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य ठोला परिवार, बिजौलिया को प्राप्त हुआ।

महावीर स्वामी का महाअभिषेक

भगवान महावीर स्वामी का महाअभिषेक एवं महाशांतिधारा करने का सौभाग्य बालचंद जी, महावीर कुमार जी, पारस कुमार जी, दिनेश कुमार जी, सुरेश जी एवं प्रदीप जी ठग परिवार, छोटी बिजौलियां को प्राप्त हुआ।

आदिनाथ भगवान की आराधना

भगवान आदिनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य पटवारी परिवार, बिजौलिया को प्राप्त हुआ।

चौबीसी में चौबीसों तीर्थंकरों की आराधना से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। सभी पुण्यार्जक परिवारों के भावों की समाजजनों ने अनुमोदना की।

श्रीफल साथी : बिजौलियां खुर्द