जैन समाज की मांग को बिहार सरकार ने संज्ञान में लियाः सलेकचंद जैन के पत्र को विचार योग्य माना

बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी सलेकचंद जैन ने अनुरोध पत्र भेजा था। जिसमें बेसहारा पशुओं और जंगली जानवरों के संदर्भ में संवेदनशील दृष्टिकोण विचार रखा गया था। जिसे मान्य किया गया है। पढ़िए इंदौर से राजेश जैन दद्दू की यह पूरी खबर...
इंदौर। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी सलेकचंद जैन ने अनुरोध पत्र भेजा था। जिसमें जंगली सूवरों और नीलगाय को मारने पर रोक लगायें और इन्हें फसलों से दूर रखने हेतु देशी तरीकों, आर्गेनिक तरीकों और इलैक्ट्रिक तरीकों का उपयोग करें। विभाग ने रिप्लाई में कहा कि सलेकचंद जैन द्वारा बेसहारा पशुओं और जंगली जानवरों के संदर्भ में संवेदनशील दृष्टिकोण विचार योग्य एवं प्रशंसनीय है। आपके द्वारा सुझाए गए समाधानों में से कतिपय को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बिहार में जल्द से जल्द क्रियांवित किया जा रहा है।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
ब्रह्मचर्य आत्मशुद्धि, संयम और आत्मस्वरूप का साधन: उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर आचार्यश्री के हुए मंगलप्रवचन, कैलाश विजयवर्गीय ने किए गुरु दर्शन
दशधर्म के अंतिम धर्म उत्तम ब्रह्मचर्य के पावन अवसर पर नेमिनगर जैन कॉलोनी में आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी गुरुदेव के सान्निध्य में आध्यात्मिक वातावरण में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। प्रातःकालीन मंगल बेला में अध्यात्म योग के माध्यम से साधना एवं आत्मचिंतन कराया गया। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 25-09-2026, 09:50 pm
गुरुकुल की शिक्षा अनुशासन से जीवन का होता निर्माण: आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के बारे में दिए मंगल उपदेश
दिगंबर समाज के दश लक्षण पर्व में अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की दंग की नसिया में धर्म देशना हुई। शुक्रवार को आचार्य श्री सहित साधुओं ने 100 से अधिक श्रावक श्राविकाओं ने उपवास किए तथा आचार्य श्री समक्ष 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने वर्ष में अनेक दिन अभिषेक का नियम लेकर पुण्य का अवसर प्राप्त किया। सीकर से पढ़िए, डॉ. राजेश पंचोलिया की यह खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 25-09-2026, 09:49 pm



