आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज की जन्मभूमि : भव्य प्रवेश द्वार का भूमि पूजन एवं शिलान्यास 24 को

वात्सल्य वारिधि, राष्ट्रगौरव आचार्यश्री 108 वर्धमानसागरजी महाराज सहित अनेक त्यागियों की जन्मभूमि सनावद में भव्य प्रवेश द्वार भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह गुरुवार, 24 अगस्त 2023 को होने जा रहा है। पढ़िए सन्मति जैन काका की रिपोर्ट...
सनावद। वात्सल्य वारिधि, राष्ट्रगौरव आचार्यश्री 108 वर्धमानसागरजी महाराज सहित अनेक त्यागियों की जन्मभूमि सनावद में भव्य प्रवेश द्वार भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह गुरुवार, 24 अगस्त 2023 को होने जा रहा है। सनावद नगरवासियों का सचमुच सौभाग्य है कि इसी नगरी में जन्मे पंचम पट्टाधीश, राष्ट्र गौरव, वात्सल्य वारिधि आचार्य 108 श्री वर्धमान वर्धमानसागरजी महाराज की त्याग व तपस्या की गौरवगाथा को चिर स्थायी रखने के लिए नगर में भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण होने जा रहा है। इसका भूमिपूजन व शिलान्यास का मंगलमयी कार्यक्रम गुरुवार, 24 अगस्त को आमंत्रित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न होगा। भूमि पूजन व शिलान्यास विधि पश्चात अतिथियों के उद्बोधन विमला कॉन्वेंट स्कूल (हिन्दी मिडियम) के सामने, खरगोन रोड, सनावद पर संपन्न होगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव संपन्न : भगवान शीतलनाथ का हुआ कलशाभिषेक, 108 दीपकों से सजी संगीतमय मंगल आरती
आगरा के गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव श्रद्धाभाव से आयोजित हुआ। पांडुक शिला पर विराजमान भगवान शीतलनाथ का अभिषेक एवं सायंकाल 108 दीपकों से संगीतमय मंगल आरती हुई। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 02-10-2026, 06:03 pm
संस्कार शिविर के बाद कुण्डलपुर में होगा जैन पाठशालाओं का दो दिवसीय सम्मेलन : 170 पाठशालाओं के करीब 1000 शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कार्यकर्ता होंगे सहभागी
कुण्डलपुर में शनिवार एवं रविवार को जैन पाठशालाओं का दो दिवसीय सम्मेलन होगा। करीब 170 पाठशालाओं से लगभग 1000 शिक्षक-शिक्षिकाएं और कार्यकर्ता धर्मशिक्षा, पाठशाला संचालन तथा बच्चों के संस्कार निर्माण पर मंथन करेंगे। पढ़िए श्रीफल साथी अविनाश जैन ‘विद्यावाणी’ की यह रिपोर्ट।
कुण्डलपुर • Shreephal Jain News • 02-10-2026, 06:01 pm



