भिंड। भिंड से 22 किलोमीटर दूर स्थित अतिशय क्षेत्र बरासो जी में सोमवार, 28 सितंबर को भगवान महावीर स्वामी का महामस्तकाभिषेक एवं वार्षिक मेला महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में क्षेत्र का वातावरण धर्ममय बना रहा।

पूजन-विधान से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे नित्यपूजन से हुआ। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे विधान संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक भगवान महावीर स्वामी की आराधना कर धर्मलाभ लिया।

भव्य शोभायात्रा और महामस्तकाभिषेक

दोपहर 3 बजे श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसके बाद भगवान महावीर स्वामी का महामस्तकाभिषेक हुआ। सायं 6 बजे श्रीजी की मंगलमय आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अतिथियों का सम्मान और वात्सल्य भोज

कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का तिलक-वंदन कर शॉल एवं दुपट्टा पहनाकर तथा भगवान महावीर स्वामी का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। अतिशय क्षेत्र बरासो कमेटी ने सभी समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं का स्वागत-अभिनंदन किया।

वात्सल्य भोज की व्यवस्था प्रभास जैन, मोनू जैन एवं रवि जैन कनवर परिवार, उमरी द्वारा की गई। मंच संचालन उमेश शास्त्री ने किया।

श्रीफल साथी : सोनल जैन, भिंड