श्री चमत्कारिक रिद्धि-सिद्धिदायक नेमिनाथ मंदिर में भक्तामर के दीप प्रज्वलित: हर चतुर्दशी पर भक्तामर पाठ का आयोजन

खैरवाड़ा के श्री चमत्कारिक रिद्धि-सिद्धिदायक नेमिनाथ मंदिर में भक्तामर पाठ के दीपक प्रज्वलित किए गए। पुण्यार्जक ऋतुराज शांतिलाल फड़िया परिवार थे। चतुर्दशी के दिन बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थिति रहे। पढ़िए खैरवाड़ा से यह खबर...
खैरवाड़ा। श्री चमत्कारिक रिद्धि-सिद्धिदायक नेमिनाथ मंदिर खैरवाड़ा में चतुर्दशी को भक्तामर पाठ के दीपक प्रज्वलित किए गए। दिगंबर दशा हुमड़ समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया एवं कमेटी ने बताया कि प्रत्येक चतुर्दशी को नेमिनाथ मंदिर में भक्तामर पाठ किया जाता है और दीपक प्रज्वलित किए जाते हैं। इसके पुण्यार्जक ऋतुराज शांतिलाल फड़िया परिवार रहे। भक्तामर पाठ के प्रत्येक काव्य को लय और शांति से पढ़ने से माहौल संगीतमय बन जाता है। भक्तामर पाठ के दीपक प्रत्येक मंदिर में प्रज्वलित किए जाने चाहिए। एक माह में एक या दो बार जरूर करना चाहिए। इससे एक-दूसरे का मिलना भी हो जाता है। चतुर्दशी के दिन बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थिति रहे।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
ब्रह्मचर्य आत्मशुद्धि, संयम और आत्मस्वरूप का साधन: उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर आचार्यश्री के हुए मंगलप्रवचन, कैलाश विजयवर्गीय ने किए गुरु दर्शन
दशधर्म के अंतिम धर्म उत्तम ब्रह्मचर्य के पावन अवसर पर नेमिनगर जैन कॉलोनी में आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी गुरुदेव के सान्निध्य में आध्यात्मिक वातावरण में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। प्रातःकालीन मंगल बेला में अध्यात्म योग के माध्यम से साधना एवं आत्मचिंतन कराया गया। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 25-09-2026, 09:50 pm
गुरुकुल की शिक्षा अनुशासन से जीवन का होता निर्माण: आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के बारे में दिए मंगल उपदेश
दिगंबर समाज के दश लक्षण पर्व में अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की दंग की नसिया में धर्म देशना हुई। शुक्रवार को आचार्य श्री सहित साधुओं ने 100 से अधिक श्रावक श्राविकाओं ने उपवास किए तथा आचार्य श्री समक्ष 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने वर्ष में अनेक दिन अभिषेक का नियम लेकर पुण्य का अवसर प्राप्त किया। सीकर से पढ़िए, डॉ. राजेश पंचोलिया की यह खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 25-09-2026, 09:49 pm



