आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय (स्कीम नंबर 71) में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ मोक्ष कल्याणक माघ कृष्ण चतुर्दशी को मनाया गया। यहां 28 जनवरी से ही प्रतिदिन शाम को श्रीजी की आरती और 48 दीपकों से भक्तामर स्तोत्र आराधना की जा रही है। पढ़िए इंदौर से सुनील जैन की यह खबर...
इंदौर। आचार्यश्री 108 शांतिसागर जी महाराज की पट्ट परंपरा के पंचम पट्टाचार्य वात्सल्य वारिधी आचार्यश्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज के आशीर्वाद और मुनिश्री 108 चारित्र सागर जी महाराज की प्रेरणा से निर्मित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय (स्कीम नंबर 71) में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ मोक्ष कल्याणक माघ कृष्ण चतुर्दशी को मनाया गया। यहां 28 जनवरी से ही प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से श्रीजी की आरती और 48 दीपकों से भक्तामर स्तोत्र आराधना की जा रही है। दिगंबर जैन समाज की ओर से आग्रह किया गया है कि आप भी आकर अपनी ओर से भक्तामर आराधना कर सकते हैं।इनके द्वारा की जाएगी भक्तामर आराधना
चैत्यालय की संरक्षक आरती जैन, सनत जैन, निखिल जैन, महेंद्र टी जैन ने बताया कि 1 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम का लाभ सरिता-राजेंद्र टी जैन लेंगे। 2 फरवरी रविवार को होने वाले कार्यक्रम के लिए सुनीता-पवन चौधरी, 3 फरवरी सोमवार को ममता-सुनीलजी 'ईशान', 4 फरवरी मंगलवार को आशा कोरिया, 5 फरवरी बुधवार को माताजी मानकुंवर की पुण्यतिथि पर आभा-सुशील जैन और आकाश-प्रकाश जैन, 6 फरवरी गुरुवार ज्योति-पंकज सेठिया, 7 फरवरी शुक्रवार को कु.आशी-सुगंधीबाई कोठारी, 8 फरवरी शनिवार को कविता-कैलाश चंद पोरवाल, 9 फरवरी 2025 रविवार (मा.अविचल के जन्मदिन पर) रिया-निखिलजी जैन, 20 फरवरी गुरुवार आरती-सनत जैन (विवाह वार्षिकी पर) पुण्यार्जन करेंगे। दीप भक्तामर आराधना करेंगे।




