इंदौर। गोयलनगर के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्यातिभव्य पंचकल्याणक महोत्सव आगामी दिवस में होने जा रहा है। गोयलनगर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष के साथ पूरी टीम और विधानसभा क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया आचार्यश्री सुनीलसागर जी महाराज के चरणों में श्रीफल अर्पित करने के लिए नेमीनगर जैन कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने आचार्यश्री सुनीलसागर जी महाराज के चरणों में श्रीफल अर्पित किया और गोयल नगर में आगामी दिनों में आयोजित ऐतिहासिक और भव्य पंचकल्याणक महोत्सव में आचार्यश्री ससंघ के सानिध्य प्राप्त करने का निवेदन किया। इस पर आचार्यश्री सुनीलसागर जी ने कहा कि इंदौर वालों अगर पंचकल्याणक का सोचा है तो जरूर पूरा होगा। आचार्यश्री ने मंचासीन होकर कहा कि औरों को तैयार करने से पहले खुद को तैयार करना होगा। उन्होंने धर्मसभा में चुटकी लेते हुए कहा कि विधायक महेंद्र हार्डिया कहां के विधायक है। जनसमुदाय से आवाज आई क्षेत्र क्रमांक 5 से, फिर उन्होंने पूछा-कितनी बार विधायक बने तो फिर सभी ने कहा- पांच बार। आचार्यश्री ने कहा-अब क्या करने जा रहे हैं तो समाजजनों ने कहा-पंच कल्याणक। इस पर उन्होंने तुरंत कहा-पंचे पर पंचे लग रहे हैं और खिलेगा कमल। इस पर सदन में करतल ध्वनि गूंज उठी। उन्होंने कहा कि पंचकल्याणक के माध्यम से कमल पर श्रीजी विराजमान होंगे। यह बहुत सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम के दौरान उन्मुक्त आनंद आश्रम, नवकार आश्रम सहित विभिन्न संस्थाओं के बालक-बालिकाओं को उपहार प्रदान किए गए। इनमें दृष्टिबाधित, मूक बधिर बालक-बालिकाएं भी सम्मिलित रहीं। आचार्यश्री को श्रीफल अर्पित करते समय विधायक महेंद्र हार्डिया, दिलीप पाटनी, चंद्रकांत बंड़ी, सुशील पतंग्या, राजेश जैन, शैलेंद्र गोहिल, ललित बंडी, रविंद्रकुमार जैन, मनमोहन पाटनी, सुधीर सराफ, इंद्रकुमार सेठी, कुशलराज जैन पमपम रेखा संजय जैन सहित गोयलनगर महिला मंडल की सदस्याएं आदि मौजूद रहीं।

WhatsApp Image 2026-11-02 at 10.25.07 AM.jpeg

गोयलनगर महिला मंडल ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया

इस अवसर पर गोयलनगर महिला मंडल की ओर से भावपूर्ण मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रवीण पहाड़िया ने भी गुरु भक्ति का गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर गोयलनगर में होने वाले पंचकल्याणक के बारे में दिलीप पाटनी ने विस्तार से जानकारी दी और सभा में उपस्थित लोगों से कार्यक्रम शामिल की अपील की। इस अवसर पर विधायक हार्डिया ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि गोयलनगर में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव को भव्य से भव्य बनाया जाएगा। उनकी ओर से पूरी कोशिश होगी कि इसमें सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल हों। कार्यक्रम से पूर्व चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम विधायक हार्डिया के साथ दिलीप पाटनी और गोयलनगर जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने संपन्न किया। इस अवसर पर श्रीफल मीडिया संपादक रेखा संजय जैन, टीके वेद, सुशील पाटनी, इंद्रकुमार सेठी, कुशलराज जैन, जैनेश झांझरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

जैनेश झांझरी ने जन्मदिन पर आचार्यश्री का लिया आशीर्वाद

2 नवंबर को जैनेश झांझरी का जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्होंने आचार्यश्री सुनीलसागर जी महाराज और उनके ससंघ का आशीर्वाद श्रीफल अर्पित कर लिया और आर्यिका माताजी को भी वंदामी प्रस्तुत किया।

तिथि पत्रक का विमोचन किया

इस अवसर पर विधायक महेंद्र हार्डिया, दिलीप पाटनी, इंद्रकुमार सेठी, जैनेश झांझरी, कुशलराज जैन सहित गोयलनगर समिति के सदस्यों के हाथों तिथि पत्रक का विमोचन किया गया।