बड़ामलहरा। भक्तामर मंगल स्वास्तिक शुभकामना परिवार के संयोजन में श्री 1008 दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ 48 दीपकों से भक्तामर महाअर्चना आयोजित की गई। सकल दिगंबर जैन समाज की उपस्थिति में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ आराधना कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
नियमित भक्तामर श्रृंखला का आयोजन
परिवार के संयोजन में प्रत्येक अष्टमी एवं चतुर्दशी को मंदिर में तथा माह में एक बार किसी सदस्य के निवास पर भक्तामर पाठ एवं आराधना की श्रृंखला आयोजित की जाती है। इसी क्रम में यह महाअर्चना संपन्न हुई।
आयोजन का पुण्यार्जन सुरेन्द्र कुमार जैन शिक्षक, बड़ामलहरा द्वारा किया गया।
बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल
कार्यक्रम में मुख्य संयोजक केशर जैन ‘रजनी’, शुभा जैन, विभा जैन, रजनी कियोस्क, शिल्पा जैन, अंजना जैन, सुषमा जैन, सुनीता जैन, संजीव जैन, प्रमोद जैन, शुभम जैन, सुनील जैन, ऋषभ जैन एवं उत्तमचंद जैन सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।
महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्गों ने सामूहिक रूप से भक्तामर महाअर्चना में सहभागिता की।
श्रीफल साथी : राजेन्द्र कुमार जैन, बड़ामलहरा




