इंदौर/अयोध्या। अयोध्या में शरद पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित भारतवर्षीय दिगंबर जैन सर्वजातीय राष्ट्रीय सम्मेलन में इंदौर के दिगंबर जैन समाजजनों ने सहभागिता कर शहर का प्रतिनिधित्व किया।

यह आयोजन गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के 75वें संयम दिवस एवं 93वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। जैन परंपरा में पांच तीर्थंकरों की जन्मभूमि मानी जाने वाली अयोध्या में देशभर से समाजजन, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

इंदौर से शामिल हुए समाजजन

सम्मेलन में इंदौर से हंसमुख गांधी, डी.के. जैन, बाहुबली जैन, सुधीर जैन ‘सरल’, सुदीप जैन, अनिल जैन जेमको सहित अन्य समाजजनों ने सहभागिता की।

सम्मेलन में जैन समाज की संगठनात्मक एकता, धार्मिक परंपराओं के संरक्षण तथा सामाजिक गतिविधियों को सशक्त बनाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

श्रीफल साथी : सुधीर जैन ‘सरल’, इंदौर