उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित: फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज का स्वर्णिम प्रोजेक्ट

फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज का उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति प्रॉजेक्ट समाज के उन छात्र छात्राओं के लिए स्वर्णिम उपहार है, जो अर्थाभाव के कारण अपना उच्च स्तरीय अध्य्यन जारी रखने मे परेशानी अनुभव करते हैं। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर...
बांसवाड़ा। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज का उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति प्रॉजेक्ट समाज के उन छात्र छात्राओं के लिए स्वर्णिम उपहार है, जो अर्थाभाव के कारण अपना उच्च स्तरीय अध्य्यन जारी रखने मे परेशानी अनुभव करते हैं। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि प्रतिवर्ष 15 छात्र छात्राओं को बीस हजार प्रति वर्ष देने का प्रावधान है। निरंजन जुआ के नेतृत्व में वर्ष 2009 से जारी इस प्रॉजेक्ट मे अब तक बीते 15 वर्षाे मे करीब 250 से अधिक छात्र छात्राओं को 50 लाख से अधिक की छात्रवृत्ति वितरित की जा चुकी है। इस योजना का आधार एक जरूरतमंद विद्यार्थी एवं एक समाजप्रेमी सहयोगी अर्थात विद्यार्थी को गोद लेने की भावना है। कोठिया ने बताया कि योजना के तहत एमबीए, एम सीए, बीई, एमबीबीएस, आईआईटी कोचिंग, एम फार्मा, सीए आदि पाठ्यक्रम के लिए अधिकतम चार वर्षों के लिए लागू है।यह सहयोग ब्याज मुक्त है वर्तमान मंे फेडरेशन की उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना की राष्ट्रीय प्रभारी कौशल्या पतंग्या है, जो समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े, ग्रामीण क्षेत्र एवं छोटे नगरों के हूमड़ परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहती है। यह सहयोग ब्याज मुक्त है तथा जॉब में आने के बाद बच्चे ये राशि समाज को वापस लौटाते हैं, जिससे ये प्रक्रिया नए बच्चों को उसी राशि से सहयोग कर सतत आगे चलती रहती हैं। इस वर्ष भी कई दान दाता फेडरेशन के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के सफलता के मार्ग प्रशस्त कर्ता बने।दानदाताओं का आभार जताया फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी, राष्ट्रीय महामंत्री महेंद्र बडी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चापावत, कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया एवं राष्ट्रीय प्रभारी कौशल्या पतंग्या ने सभी दान दाताओं का आभार व्यक्त किया है। इस वर्ष का आवेदन पत्र फेडरेशन की वेब साइट पर तथा कार्यकारिणी सदस्यों के पास उपलब्ध है।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
जामनेर का पवन मंदिर उड़कर आईं प्राचीन प्रतिमाओं की मान्यता, गुड़ी पड़वा पर लगता है वार्षिक मेला
जैन अतिशय क्षेत्र जैन धर्म के अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल हैं। इन क्षेत्रों में जैन धर्म के भगवान महावीर और उनके पूर्वकल्याणकारक जिनेन्द्र देव के आध्यात्मिक लीलाओं के अतिशय (अद्भुत) घटनाएं मान्यता प्राप्त हैं। इन स्थलों पर जैन समुदाय के श्रद्धालु भक्तिभाव से पूजा-अर्चना करते हैं और ध्यान धरते हैं। भारत के कुछ अतिशय क्षेत्रों की जानकारी दे रही हैं श्रीफल की प्रधान संपादक रेखा संजय जैन। इसकी 58वीं कड़ी में आज पढ़िए शाजापुर जिले में स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, सार्वजनिक न्यास, जामनेर, ग्राम- जामनेर, तहसील- शुजालपुर मंडी, मध्यप्रदेश के बारे में
इंदौर • रेखा संजय जैन • 20-09-2026, 05:00 am
श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में उत्तम शौच धर्म की आराधना : पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का हुआ पुण्यार्जन
इंदौर के ग्रेटर बाबा परिसर स्थित श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। भगवान की शांतिधारा, अभिषेक और पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का पुण्यार्जन श्रद्धालु परिवारों ने किया। पढ़िए श्रीफल साथी रेखा जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:07 pm



