श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर, परिवहन नगर में अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के 47वें अवतरण दिवस पर 3 से 5 जुलाई तक तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव आयोजित होगा। इसमें जिन सहस्त्रनाम अर्चना, गौ सेवा, गुरु पूजन, धर्मसभा एवं मंगल प्रवचन होंगे। पढ़िए श्रीफल साथी इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट।
इंदौर। श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर, परिवहन नगर में अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के 47वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में 3 से 5 जुलाई तक तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव का आयोजन परिवहन नगर दिगंबर जैन समाज एवं आरोहण परिवार के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।जिन सहस्त्रनाम अर्चना से होगा शुभारंभ
समाज अध्यक्ष नवनीत जैन एवं रेखा-संजय जैन ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 3 जुलाई, शुक्रवार को प्रातः 6:30 बजे श्री जिन सहस्त्रनाम अर्चना के साथ होगा। श्रद्धालु भक्तिभाव से इस धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करेंगे।
गौ सेवा का होगा आयोजनमहोत्सव के दूसरे दिन 4 जुलाई, शनिवार को गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जीवदया एवं सेवा के संदेश को समाज के बीच प्रसारित किया जाएगा।
गुरु पूजन, धर्मसभा और मंगल प्रवचनमहोत्सव का मुख्य आयोजन 5 जुलाई, रविवार को प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। इस दौरान भव्य गुरु पूजन, धर्मसभा एवं अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन आयोजित किए जाएंगे।
वात्सल्य भोज का रहेगा आयोजनधार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज (भोजन प्रसादी) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों के शामिल होने की संभावना है।
श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपीलआयोजकों ने समाज के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने तथा तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव की गरिमा बढ़ाने की अपील की



