ललितपुर। जैन धमाविलंबियों ने कार्तिक पूर्णिमा पर विमानोत्सव की शोभायात्रा में नगर के जैन मंदिरों से श्रीजी को विमान एवं रथों में विराजित कर भव्य शोभायात्रा जैन पंचायत के तत्वावधान में प्रभावना पूर्वक निकाली। शोभायात्रा में रजत रथ आकर्षण का केंद्र रहा। जिसको अपने हाथों से श्रावकों ने खीचकर श्रीजी का विमानोत्सव पर नगर में विहार कराने का सौभाग्य अर्जित किया। शहर की विमानोत्सव की शोभायात्रा नगर के सरदारपुरा स्थित जैन आदिनाथ बडा मंदिर, जैन नया मंदिर, नदीपार स्थित वाहुवलित नगर, ज्ञानोदय तीर्थ वाईपास रोड, चन्द्रप्रभु जिनालय डोढाघाट से प्रारंभ हुई, जो नगर के सावरकर चौक पहुंची। पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर से रजत रथ में श्रीजी को विराजित किया और भव्य शोभायात्रा के साथ शहर के घंटाघर चौराहे तुवन चौराहा होते हुए वणी चौराहा से अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची। शोभायात्रा में पार्श्वनाथ कालौनी जैन मंदिर एवं इलाइट जैन मंदिर के विमान प्रभावना पूर्वक सम्मलित हुए।
महिला मंडल की श्राविकाए प्रभु की भक्ति कर रही थी
नगर के गांधीनगर स्थित आदिनाथ मंदिर, समोवशरण मंदिर एवं शान्तिनाथ जैन मंदिर से विमान जी की शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची जहां जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने विमान जी मे विराजित श्री जी की आरती उतारी और अगुवाई की। शोभायात्रा में बुंदेली परंपरा का राई सेरा जहां चल रहा था। वहीं नगर के महिला मंडल की श्राविकाए भक्ति और डांडिया नृत्य करते हुए प्रभु की भक्ति कर रही थी। घंटाघर चौक पर वीर क्लब ने विमान जी की सामूहिक आरती की। विमानजी रथयात्रा में प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम निरंजन, व्यापार मंडल प्रांतीय चेयरमेन महेंद्र जैन मयूर, जिलाध्यक्ष सुरेश बडैरा, पूर्व पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचद इमलिया, अजित जैन खजुरिया, अनिल जैन अंचल के अतिरिक्त मुन्नालाल जैन अभिलाषा, समर्पण अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जैन, अजय जैन साइकिल, दीपक राठौर, प्रदीप चिगलौआ, संजय रसिया, अंकुर जैन शानू ने सम्मलित होकर आरती उतारी।
विमान जी की अगुवाई की और दर्शन कर पुण्यलाभ लिया
शोभायात्रा में अखिल भारतीय दिगंबर जैन परिषद, जैन मिलन, सतोदय तीर्थ सेरोन, शांतोदय तीर्थ जहाजपुर, जनक जननी वृद्धाश्रम, सिद्धि समूह, वीर व्यायामशाला, वीर क्लव सहित अनेकों संगठनों ने अपनी सहभागिता निभाई। विमान जी शोभायात्रा को लेकर धर्मालुजनों में उत्साह रहा नगर के मोहल्लों में जहां से श्रीजी की शोभायात्रा निकली घरों पर रंगोली तोरणद्वार सजाकर विमान जी की अगुवाई की और दर्शन कर पुण्यलाभ लिया। सायंकाल नगर के सभी जैन मंदिरों के विमान जी में विराजित श्री जी की मंगल आरती श्रावकों ने भक्ति पूर्वक की।
विमान जी रथयात्रा की 25 नवंबर को वापसी
शोभायात्रा की व्यवस्थाओं को अनुशासित करने में जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, सनत खजुरिया, सौरभ सीए प्रतीक इमलया राकेश जैन रिंकू कैप्टन राजकुमार जैन मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक जेन दैलवारा, आनंद जैन भावनगर, अजित जैन गदयाना, मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी, राजेंद्र सराफ, जिनेंद्र जैन रजपुरा, जितेंद्र जैन सुवेंदु जैन के अतिरिक्त नगर की स्वयसेवी संस्थाएं सक्रिय रहीं। जैन पंचायत के महामंत्री आकाश जैन के अनुसार विमान जी रथयात्रा की 25 नवंबर को प्रातः 8 बजे अभिनंदनोदय तीर्थ से नगर के जिनालयों के लिए प्रभावनापूर्वक वापसी होगी। जहां प्रभु अभिषेक में श्रद्धालुजन सम्मलित होंगे।




