सभी सदस्य पांच मिनट का सामूहिक भावना योग करें : अपने उपकारिओं के प्रति कृतज्ञ बने रहना अच्छे संस्कार- मुनि श्री प्रमाण सागर

यदि आपके घर में अच्छे संस्कार बने रहे तो घर के सभी सदस्यों को औचित्य का बोध रहेगा। यह उद्गार मुनि श्री प्रमाण सागरजी महाराज ने प्रवचन सभा में व्यक्त किए। भोपाल (अवधपुरी) से पढ़िए, अविनाश जैन विद्यावाणी की यह खबर...
भोपाल (अवधपुरी)। यदि आपके घर में अच्छे संस्कार बने रहे तो घर के सभी सदस्यों को औचित्य का बोध रहेगा। यह उद्गार मुनि श्री प्रमाण सागरजी महाराज ने प्रवचन सभा में व्यक्त किए। नियमित प्रार्थना करने और प्रतिक्रमण करने से दोषों की मुक्ति संभव है, यदि परिवार के सभी सदस्य पांच मिनट का सामूहिक भावना योग करें तो आपके घर में कभी गलतफहमी नहीं रहेगी। मुनि श्री ने कहा कि यदि किसी से कभी कोई गलती हो जाए तो क्षमा मांगने का मनोभाव प्रत्येक सदस्य के मन में आना चाहिए। नियमित भावना योग करने से व्यक्ति समर्थ बनता है एवं वह परिस्थितियों से भागता नहीं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 3मंदिर के पास रहते-रहते जीवन में उतरे धर्म के संस्कार : बड़ों को देखकर बच्चों ने भी बनाए देवदर्शन, शुद्ध भोजन और संयम के अपने नियम
खंडवा के अविनाश जैन परिवार में बड़ों से मिले धर्म-संस्कार बच्चों के अपने नियम बने। दशलक्षण में उपवास, देवदर्शन, जैन भोजन और बाहर के भोजन का त्याग किया।
खंडवा • सन्मति जैन काका • 19-09-2026, 01:29 pm
शुद्ध को अशुद्ध न करना ही उत्तम शौच धर्म की साधना : मुनिपुंगव सुधासागर जी ने विद्या सुधा देशना मंडप में श्रावकों को दी मंगल देशना
दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन शनिवार को दलाल बाग स्थित विद्या सुधा देशना मंडप में चल रहे 10 दिवसीय श्रावक संस्कार शिविर में निर्यापक मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने उत्तम शौच धर्म की गहन व्याख्या करते हुए कहा कि शौच धर्म केवल बाहरी स्वच्छता नहीं, बल्कि मन, वचन, शरीर और आचरण की शुद्धता है। इंदौर से पढ़िए, राजेश जैन दद्दू की यह खबर...
इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 19-09-2026, 01:10 pm



