सागर। 5 सितंबर को अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन केंद्रीय महिला परिषद सागर के तत्वावधान में शिक्षक दिवस पर रेनबो पब्लिक स्कूल कैंट में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

दीप प्रज्वलन से शुरुआत

कार्यक्रम केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जैन के मार्गदर्शन में हुआ। केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती ममता अरविंद जैन उपस्थित रहीं। दीप प्रज्वलन एवं ईश्वरीय वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण

कार्यक्रम प्रभारी केंद्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती रश्मि बीएस जैन ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी प्रदान करते हैं।

शिक्षिकाओं का सम्मान

केंद्रीय मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती ज्योति सराफ, केंद्रीय परम संरक्षिका श्रीमती अर्चना रंधेलिया तथा केंद्रीय सहकोषाध्यक्ष श्रीमती ममता प्रमोद जैन सहित अतिथियों ने शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समस्त स्टाफ सम्मानित

केंद्रीय महिला परिषद द्वारा प्राचार्य श्रीमती कला राजपूत, मैनेजर श्रीमती भाग्यश्री, दीपाली पटेल, दीक्षा राजपूत, अनिता कुशवाहा, शांति पटेल, चंचल मौर्य, मीता वाल्मीकि, याशिका यादव, सोनम बंसल, मेघा प्रजापति, मोनिका चौहान, माधवी साहू सहित समस्त स्टाफ का सम्मान किया गया।

सम्मान से बढ़ा उत्साह

सम्मान प्राप्त शिक्षकों ने केंद्रीय महिला परिषद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक उत्साह एवं समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

गरिमामय आयोजन

रेनबो पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती कला राजपूत ने अतिथियों का तिलक-माला से स्वागत किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।