आगरा। राजामंडी स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई। प्रातः श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना कर तप धर्म का महत्व समझा।
एआई से जीवंत हुए भगवान पार्श्वनाथ के दस भव
रात्रि में श्री पार्श्वनाथ युवा मंडल द्वारा शुभम जैन एवं अंकुर जैन के संयोजन में ‘कौन जाएगा मोक्ष द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भगवान पार्श्वनाथ के दस भवों से जुड़े प्रसंगों को एआई के माध्यम से रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
दृश्य प्रस्तुति एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से भगवान पार्श्वनाथ के विभिन्न भवों, जीवन-प्रसंगों तथा आत्मकल्याण के मार्ग को श्रद्धालुओं के सामने रखा गया। धार्मिक प्रश्नों के उत्तर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक दिए।
आरती जैन रहीं विजेता
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती आरती जैन विजेता रहीं। आयोजन ने श्रद्धालुओं को धर्म के संदेशों से जोड़ते हुए ज्ञानवर्धक और प्रेरक वातावरण बनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ
निर्मल जैन (होटल), अनिल जैन, निर्मल जैन (अलमारी), दिलीप बड़जात्या, ललित जैन एवं सुनील जैन सहित विशिष्टजनों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में सहभागिता
अनंत जैन, अनिल जैन, राहुल जैन, दिलीप चांदी, सम्यक जैन, रोहित जैन, संजीव जैन, मुकेश जैन, गौरव, मयंक एवं निशांत जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन की व्यवस्थाओं में श्री पार्श्वनाथ युवा मंडल के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
श्रीफल साथी : आगरा संवाददाता




