आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुआ। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले सदस्यों का सम्मान भी किया गया। पढ़िए शुभम जैन की ख़ास रिपोर्ट…
आगरा। नेहरू नगर स्थित उद्दपी रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल मोठ्या और उनकी टीम ने समाज सेवा के लिए निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली।

आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को संपन्न हुआ। मंगलाचरण के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में कमल गोधा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल मोठ्या, मंत्री पंकज भूंच, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र बैनाड़ा, उपाध्यक्ष नरेन्द्र गोधा, उपाध्यक्ष संदीप पाटनी, उपमंत्री दिलीप बड़जात्या सहित सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन लोकोदय तीर्थक्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल मोठ्या और उपाध्यक्ष राजेश सेठी का सम्मान भी किया गया। सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में कार्यरत सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

यह रहे उपस्थित 

समारोह का संचालन पंकज जैन भूंच ने किया। उपस्थित प्रमुखों में विभु बैनाड़ा, अजित रांवका, शैलेन्द्र जैन, नानकचंद जैन, मनीष जैन, रोहित जैन, अनिमेष जैन, शुभम जैन, उषा मोठ्या, सरिता काला, प्रिया जैन, रूबी बैनाड़ा सहित खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।