कुचामन में आदिनाथ महिला मंडल नागोरी नसियां की बैठक में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके बाद सदस्यों ने अपना घर पहुंचकर जरूरतमंदों को अपने हाथों से भोजन कराया। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।
कुचामन। आदिनाथ महिला मंडल नागोरी नसियां, कुचामन की महिला सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 4 एवं 5 जुलाई को कुचामन में आयोजित होने वाले भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।वेदी प्रतिष्ठा की तैयारियों पर चर्चा

बैठक में महिला सदस्यों ने वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाने के लिए सेवा, सहयोग और व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा सभी ने मिलकर आयोजन को भव्य रूप देने का संकल्प लिया।

अपना घर में किया सेवा कार्य

बैठक के पश्चात महिला मंडल की सदस्याएं सुबह 11:30 बजे "अपना घर" पहुंचीं, जहां निवासरत लाचार, बीमार एवं असहाय प्रभुजनों को अपने हाथों से भोजन कराया। सेवा कार्य के दौरान सभी ने जरूरतमंदों की कुशलता एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

मानव सेवा का दिया संदेश

महिला मंडल ने सेवा को सर्वोच्च धर्म बताते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर ऐसे सेवा कार्यों में सहभागी बनना चाहिए।

ये रहीं उपस्थित

सेवा कार्य में किरण झांझरी, इन्द्रा, कविता, खुशबु, सुशीला बज, संतोष, इन्द्रा पहाड़िया, विमला काला, भवरी देवी पाटोदी एवं अल्का गंगवाल सहित महिला मंडल की सदस्याओं ने सहभागिता निभाई।