कल्पतरू वाटिका में महा मुनिराज की आहार चर्या हुई। सुबह सवा छह बजे अभिषेक शांतिधारा पूजन, विधान किया गया। मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन हुए। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट...
इंदौर। कल्पतरू वाटिका में महा मुनिराज की आहार चर्या हुई। सुबह सवा छह बजे अभिषेक शांतिधारा पूजन, विधान किया गया। मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन हुए। तत्पश्चात भगवान आदिनाथ का आगमन सुबह 08.30 बजे हुआ और इस दौरान इक्षु रस आहार दिया गया। सभी जन मानस ने इक्षु रस पान किया। दोपहर में करीब एक बजे ज्ञान कल्याणक की मुख्य क्रिया सम्पन्न होगी।

इसमें सूर्य मंत्र क्रिया, भगवान का केवल ज्ञान होगा। दोपहर में ढाई बजे समोशरण में गुरुजी की वाणी श्री जी भगवान विराजमान समोशर्ण की मुख्य रचना, अरिहंत श्रीकी वाणी का उद्बोधन समोशरण की अदभुत रचना, 108 दीपक से आरती आदित्य सागर जी के मंगल देशना, आठ बजे संध्या आरती और रात्रि में भजन संध्या होगी।





