आगरा में हुआ आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज ससंघ का मंगल पदार्पण : भक्तों ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर स्वागत किया

समाधिसम्राट आचार्यश्री सन्मतिसागर जी महाराज के अंतिम शिष्य आचार्यश्री सुबलसागर जी महाराज ससंघ का दिल्ली के कैलाशनगर जैन मन्दिर से भिण्ड मध्य प्रदेश की ओर मंगल विहार चल रहा है।पढ़िए शुभम जैन की एक रिपोर्ट...
आगरा। समाधिसम्राट आचार्यश्री सन्मतिसागर जी महाराज के अंतिम शिष्य आचार्यश्री सुबलसागर जी महाराज ससंघ का दिल्ली के कैलाशनगर जैन मन्दिर से भिण्ड मध्य प्रदेश की ओर मंगल विहार चल रहा है। इसी क्रम में 25 दिसम्बर को आचार्य श्री सुबलसागर जी महाराज ससंघ का आगरा के हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में बैण्ड-बाजों के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जहां उपस्थित भक्तों ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य स्वागत किया। मंगल आगवानी के बाद उपस्थित सभी भक्तों ने आचार्यश्री के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रोच्चारण के प्रभु की शांतिधारा की। उसके बाद सौभाग्य शाली श्रावक-श्राविकाओं ने नवधाभक्ति पूर्वक आचार्यश्री ससंघ की आहारचर्या सम्पन्न करायी। इस दौरान आचार्य श्री सुबलसागर जी महाराज के समक्ष आगरा दिगंबर जैन परिषद के पदाधिकारियों ने श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्यश्री ससंघ का हरीपर्वत जैन मंदिर से आहारचार्य के बाद मंगल विहार ताजगंज जैन मंदिर की ओर हुआ। जहां आचार्य श्री ससंघ के मंगल सानिध्य में 26 दिसंबर को श्री 1008 पारसनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामन्त्री सुनील जैन ठेकदार, राकेश जैन, पर्देवाले, पवन जैन, सुमेर जैन पांडया, अर्पित जैन, संजय जैन, संजीव जैन, महिपाल जैन, नरेंद्र जैन, समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में मौजूद रहे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
भक्ति अध्यात्म संगीत के अद्भुत संगम से ओतप्रोत रहा टीएमयू : दस दिवसीय पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व का श्रद्धा से किया समापन, प्रातःकालीन पूजा-अर्चना, शांतिधारा, प्रवचन, आरती, संध्याकालीन भजन की रही गूंज
तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व का दस दिवसीय आयोजन श्रद्धा, आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास की अद्भुत छटा बिखेरते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्याम सुंदर भाटिया की यह रिपोर्ट..
मुरादाबाद • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 08:36 pm
श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है : कुण्डलपुर में दशलक्षण संस्कार शिविर के समापन पर कार्यकर्ताओं और तपस्वियों का सम्मान
कुण्डलपुर में दशलक्षण संस्कार शिविर के समापन पर मुनि समतासागर महाराज ने निस्वार्थ सेवा और श्रम के सम्मान का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं, शिविरार्थियों और तपस्वियों का सम्मान किया गया तथा विद्या समता फाउंडेशन ट्रस्ट की घोषणा हुई। पढ़िए श्रीफल संवाद की रिपोर्ट।
कुण्डलपुर • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 08:34 pm



