इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। समग्र जैन समाज आस्था जैन के जीवदया, मानव सेवा के कार्यों से गौरवान्वित है। सबसे बेहतरीन कार्य उन्होंने गाय माता की रोटी के लिए एटीएम बैंक बनवाकर किया है। इसकी पूरे प्रदेश में मांग है। आचार्य श्री रत्न सुंदरसुरीश्वर जी, राष्ट्रसंत श्री ललितप्रभ सागर जी, राष्ट्रसंत श्री कमल मुनि जी कमलेश, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, प्रदीप बड़जात्या, संजीव जैन संजीवनी, एमआईसी सदस्य दिलीप शर्मा, विधायक महेंद्र हार्डिया के साथ सभी ने आस्था जैन के कार्यों की सराहना की और कहा कि आप इसी तरह जीवदया, मानव सेवा में निरंतर प्रगति कर जैन समाज को गौरवान्वित करते रहे।