आगरा। शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर बोदला-बिचपुरी रोड स्थित पार्श्व पद्मावती चैत्यालय में मां पद्मावती का 10वां विशाल भंडारा एवं मां की आराधना महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भक्तों ने मां पद्मावती की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां पद्मावती के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन में विशाल भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही, सेवा और परोपकार की भावना के साथ मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भी माता रानी का प्रसाद वितरित किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था के साथ मानव सेवा का संदेश दिया।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर निर्मल जैन अलमारी, मुदित जैन, सम्यक जैन, मधु जैन, सोनिया जैन, पायल जैन, प्रभा जैन, पल्लवी जैन, कशिश जैन, विभव जैन, सुरेश जैन, सुब्रत जैन, आर्जव जैन, विहर्ष जैन, चंद्रा जैन, प्रीतम जैन, गीता जैन, शुभम जैन, रोहित जैन, संजीव जैन सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन में सहभागिता करते हुए मां पद्मावती का आशीर्वाद प्राप्त किया।




