द्रोणगिरि। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद्, बुंदेलखंड प्रांत के तत्वावधान में आयोजित तप साधना अनुमोदना कार्यक्रम को अपार सफलता मिली । 21 धर्मप्रेमी जनो को श्रावक शिरोमणि, श्राविका शिरोमणि, युवा शिरोमणि एवं युवा उद्यमी की उपाधियों से सम्मानित किया गया। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद्, बुंदेलखंड प्रांत के तत्वावधान में सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरि में तप साधना अनुमोदना कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बुंदेलखंड के 141 तप साधकों का सम्मान किया गया। साथ ही 21 व्यक्तियों को श्रावक शिरोमणि, श्राविका शिरोमणि, युवा शिरोमणि एवं युवा उद्यमी की उपाधियों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को अपार सफलता प्राप्त हुई। इस सुअवसर पर मुनिश्री 108 प्रशमसागर जी महाराज, मुनिश्री 108 योगसागर जी महाराज एवं मुनिश्री 108 शाश्वतसागर जी महाराज का मंगल सान्निध्य प्राप्त हुआ। दशलक्षण महापर्व के दौरान जिन श्रावक-श्राविकाओं ने पांच या पांच से अधिक उपवास किए थे, उन सभी साधर्मी बंधुओं की अनुमोदना करते हुए उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम की गरिमामय अध्यक्षता युवा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जीवनप्रकाश जी जैन, अयोध्या ने की। मुख्य अतिथि डॉ. श्री मनीष जैन (अनुकम्पा हॉस्पिटल, सागर), श्री कपिल मलैया जी एवं श्री विनय जी मलैया रहे। विशिष्ट अतिथियों में उदयभान जैन, दिलीप जैन (जयपुर), पवन (घुवारा), सुनील (पूर्व विधायक, देवरी), विनय मलैया, विनीता जैन (डिप्टी कलेक्टर, निवाड़ी), प्रीति जैन (भाजपा जिलाध्यक्ष, महिला इकाई, सागर), डॉ. रोशी जैन, वंदना जैन (श्रीपाईप), नितिन जैन (दमोह), इंजीनियर प्रदीप जैन (छतरपुर), पदम जैन (सीएमओ), यशवंत (मुंबई), सुशील (भोपाल), मनीष (उदयपुर), बाबूलाल मेनवार, अशोक क्रांतिकारी, कमल देवड़िया, गुलाबचंद्र (हीरापुर),सी.के. जैन (जिला परियोजना अधिकारी, छतरपुर), सुनील (एलआईसी), मनोज पनवारी) एवं अभिषेक मेनवार सहित बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न जिलों एवं तहसीलों से आए अतिथियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर ब्रह्मचारी संजीव भैया (कटंगी), ब्रह्मचारी वीरेंद्र भैया (हीरापुर), पंडित अशोक, शुभम, सुनील एवं महेशकी गरिमामयी उपस्थिति रही।
विभिन्न उपाधियों से किया गया सम्मानित
इस सुअवसर पर श्रावक शिरोमणि के रूप में प्रमोद गट्टू, मनोज जैन, सुनील घुवारा, राजेश मुगवारी एवं गुलाब जैन (हीरापुर) को सम्मानित किया गया। श्राविका शिरोमणि के रूप में मालती जैन (व्याख्याता), वंदना जैन (श्रीपाईप), विनीता जैन (डिप्टी कलेक्टर) एवं प्रीति जैन (पटवारी) को सम्मानित किया गया। युवा शिरोमणि एवं युवा उद्यमी के रूप में देवांशु चौधरी, मयंक देवड़िया, रविंद्र जैन झंडा, अभिषेक मेनवार, अभीप्रिंस घुवारा, देवांशु जैन, ऋषि जैन, सुनील (एलआईसी) एवं सुकुमाल जैन ‘गोल्डी’ सहित अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
युवा परिषद् बुंदेलखंड के युवा अध्यक्ष श्री अंकित सांधेलिया (हीरापुर) ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिनभक्ति बहुमंडल, बड़ा मलहरा की बहनों ने शानदार प्रस्तुति दी। वहीं श्रीमती सपना जैन (सागर) ने भव्य मंगलाचरण प्रस्तुत किया। उपस्थित अतिथियों ने तप साधकों की मंगल अनुमोदना करते हुए उनके तप, त्याग एवं साधना की सराहना की। संचालन पुनीत जैन, नयन जैन एवं प्रमोद जैन गट्टू ने किया। आभार युवा परिषद् बुंदेलखंड के महामंत्री संदीप फौजदार एवं अभिषेक जैन (भगवा) ने माना। इस अवसर पर युवा परिषद् से मनोज (केसली), भूपेंद्र (सादपुर), अभिषेक (छतरपुर), एडऽ नीरज (मुगवारी), राहुल जैन (बीला), श्रेयांस (भगवा), प्रियम पटवारी, अक्षय पाटनी, अस्सू (शाहगढ़), शुभम सेठ, रोहित (बुडेरा), जिनेंद्र संगीतकार सहित अनेक युवाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम ने बुंदेलखंड क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता, तप-साधना, संयम एवं समाजसेवा का प्रेरक संदेश दिया।



