जबलपुर। श्री महावीर स्वामी मार्ग स्थित श्री महावीर स्वामी दिगंबर जिन मंदिर, धर्मायतन गोलबाजार में दशलक्षण महापर्व का आयोजन 16 से 25 सितंबर तक धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में किया जाएगा। इस अवसर पर विद्वान पंडित विपिन शास्त्री का आगमन 15 सितंबर की दोपहर जबलपुर में होने जा रहा है। उनके विद्वत् सान्निध्य में दस दिवसीय दशलक्षण महापर्व के दौरान धर्मसभा, शास्त्र स्वाध्याय एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। श्री वीतराग विज्ञान मंडल के अध्यक्ष अशोक जैन, संजय जैन, जैन युवा फेडरेशन के अध्यक्ष अभिषेक जैन एवं सचिव संदीप जैन द्वारा संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि दशलक्षण महापर्व के दौरान प्रतिदिन प्रातः 7रू15 से 10रू30 बजे तक प्रक्षाल अभिषेक, नित्य नियम पूजन, शास्त्र स्वाध्याय एवं तत्त्वार्थसूत्र कक्षा तथा रात्रि में 7रू30 से 10रू30 बजे तक पाठशाला, जिनेन्द्र भक्ति, प्रतिक्रमण पाठ, शास्त्र स्वाध्याय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।महापर्व के दौरान विशेष धार्मिक अवसरों पर भी आयोजन होंगे।

श्री वासुपूज्य भगवान मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा

17 सितंबर को श्री सुपार्श्वनाथ भगवान गर्भ कल्याणक, 19 सितंबर को श्री पुष्पदंत भगवान मोक्ष कल्याणक, 22 सितंबर को जबलपुर जिन मंदिरों की सामूहिक वंदना दोपहर 2 बजे से तथा 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्री वासुपूज्य भगवान मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। वहीं 27 सितंबर को क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा। आयोजकों ने समाज के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से दशलक्षण महापर्व के सभी धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।