झुमरीतिलैया। श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन श्री दिगम्बर जैन समाज द्वारा 17 से 24 नवंबर तक श्री दिगम्बर जैन नया मंदिर में किया जा रहा है। यह आयोजन मुनि श्री सुयश सागर जी और मुनि श्री कौशल्य सागर जी ससंघ के सानिध्य में हो रहा है। 8 दिन तक चलने वाले इस विधान का शुभारंभ मंगलवार सुबह 6.30 बजे ध्वजयात्रा के साथ हुआ। जो नगर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचा। जहाँ से स्थानीय समाजसेवी महावीर प्रसाद मोहित, आनंद जैन पांड्या परिवार द्वारा ध्वजारोहण के साथ विधान की किर्या प्रारंभ हुई। सर्व प्रथम सौधर्म इंद्रों द्वारा अभिषेक शांतिधारा, भूमि शुद्धि करते हुए सभी इंद्रों का सकलीकरण के साथ दीप प्रज्वलित प्रदीप-प्रेम प्रतीक,परिधि जैन पांड्या द्वारा किया गया।
बढ़ते क्रम में अर्घ्य होंगे समर्पित
इस विधान में कल से आठ अर्घ्य,16 अर्घ्य,32 अर्घ्य, 64 अर्घ्य,128 अर्घ्य,256 अर्घ्य,512 अर्घ्य,1024 अर्घ्य के साथ श्री चरणों मे श्रीफल समर्पित 8 दिनों तक किया जाएगा। इस अवसर पर मुनि श्री सुयश सागर जी ने कहा कि सिद्धचक्र महामंडल विधान ऐसा अनुष्ठान है, जो हमारे जीवन के समस्त पाप-ताप और संताप को नष्ट कर देता है। यह विधान भक्ति के माध्यम से कर्म चक्र को तोड़कर मोक्ष प्राप्ति करने का मार्ग है। ओर अर्घ्य समर्पण करने से मन मे एकाग्रता आती है और ये सिद्धचक्र विधान सिद्ध फल के साथ सुख शांति स्वास्थ्य सम्रद्धि सफलता और पुण्य प्रसून देने वाली है।
वातावरण की शुद्धि और अशांति को समाप्त करने में सहायक होता है
कई बार तो पुण्य तो इतना तीव्र होता है उसे संभालना मुश्किल होता है जो पुण्य को संभाल लेता है वह अपने परिणामों को भी सम्हाल लेता है। यह क्षमता हम सब के पास है। यह विधान ऐसा अनुष्ठान है, जो हमारे जीवन के समस्त पाप-ताप और संताप को नष्ट कर देता है। समय-समय पर आसपास के वातावरण की शुद्धि और अशांति दुख को समाप्त करने में सहायक होता है।विधान में रात्रि में प्रतिदिन मुनि श्री के मुखारबिंद से णमोकार चालीसा के साथ ध्वजारोहण कर्ता ओर दीप प्रज्वलित कर्ता परिवार के द्वारा भव्य आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
महोत्सव के दौरान यह कार्यक्रम होंगे
इस उपलक्ष्य में विरागोदय वर्षायोग कमेटी द्वारा कई अयोजन होंगे। जिसको सफल बनाने में पूरा समाज तत्पर है। नित्य कार्यक्रमों की शृंखला में मंडप का शुद्धिकरण, देव अर्चना, देव निमंत्रण, आचार्य निमंत्रण, गुरु निमंत्रण, अभिषेक शांतिधारा के पश्चात मुनि श्रीजी का उद्बोधन होगा। रात्रि में णमोकार चालीसा भव्य आरती सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। विधान में प्रतिष्ठाचार्य प्रख्यात प्रतिष्ठाचार्य स्थानीय विद्वान पंडित अभिषेक शास्त्री की मुख्य भूमिका रहेंगी। यह कोडरमा मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन ने दी।




