भीलवाड़ा। नगर की महज 5 वर्ष 8 माह 24 दिन की प्रतिभावान बालिका गीतिका जैन ने एरियल हूप के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। नीरजा राय चौधरी मैनेजिक एडिटर इंडिया बुक्स ऑफ़ रिकार्ड्स ने बताया कि गीतिका ने लायरा पोजीशन में एरियल हूप रोटेशन का रिकॉर्ड बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

एक हाथ और एक पैर के सहारे एरियल हूप में प्रदर्शन
रिकॉर्ड प्रदर्शन के दौरान गीतिका ने एरियल हूप में लायरा पोजीशन अपनाते हुए एक हाथ और एक पैर के सहारे संतुलन बनाए रखा। इतनी कम उम्र में संतुलन, एकाग्रता और तकनीकी कौशल का यह प्रदर्शन गीतिका के नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण को दर्शाता है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, उनके रिकॉर्ड की पुष्टि 12 सितंबर 2026 को की गई।
अर्जुन डांस स्कूल में दो वर्षों से प्रशिक्षण
गीतिका अर्जुन डांस स्कूल की छात्रा हैं और पिछले करीब दो वर्षों से एरियल हूप का नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। एडीएस के संस्थापक एवं निदेशक अर्जुन वसिता ने गीतिका को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गीतिका ने फरीदाबाद स्थित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स कार्यालय में अपने रिकॉर्ड का प्रदर्शन किया, जिसके बाद उनकी उपलब्धि को आधिकारिक रूप से रिकॉर्ड में शामिल किया गया।
परिवार व समाज में खुशी का माहौल
गीतिका जैन, आयुष जैन और मीनाक्षी जैन की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके दादा कांतिकुमार जैन सहित पूरे परिवार और ।क्ै® परिवार में खुशी का माहौल है। स्थानीय स्तर पर भी गीतिका को बधाइयां मिल रही हैं। परिवार ने कहा कि यह उपलब्धि गीतिका की मेहनत, लगन, नियमित अभ्यास और कुछ अलग कर दिखाने के जज्बे का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गीतिका भविष्य में भी इसी तरह अपने हुनर को निखारते हुए आगे बढ़ेंगी।
छोटी उम्र में बड़ी प्रेरणा
गीतिका जैन की उपलब्धि यह संदेश देती है कि बच्चों को उनकी रुचि के क्षेत्र में सही मार्गदर्शन, सुरक्षित प्रशिक्षण और निरंतर अभ्यास मिले तो वे कम उम्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उनकी सफलता ने भीलवाड़ा और ।तरनद क्ंदबम ैबीववस को गौरवान्वित किया है और अन्य बच्चों को अपने हुनर को पहचानने तथा मेहनत के साथअ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
श्रीफल साथी: प्रकाश पाटनी, भीलवाड़ा




