निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 52 लोग लाभान्वित: दमा, श्वास, जोड़ों का दर्द, गठिया आदि रोगों का किया निदान

महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी एवं भारतीय सेवा समाज राजस्थान और डालमिया सेवा ट्रस्ट दिल्ली की ओर से मंगलवार को महावीर भवन पुरानी धान मंडी में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की यह खबर...
कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी एवं भारतीय सेवा समाज राजस्थान और डालमिया सेवा ट्रस्ट दिल्ली की ओर से मंगलवार को महावीर भवन पुरानी धान मंडी में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। स्व.चुन्की देवी धर्मपत्नी स्व. मांगीलाल गंगवाल की पुण्य स्मृति में नथमल वीरा सीता वीर अशोक कुमार वीर सुभाष चंद गंगवाल परिवार के सौजन्य से 10 बजे से 2 बजे इसका आयोजन हुआ। शिविर में दमा, श्वास, जोड़ों का दर्द, गठिया, शुगर, पथरी, लीवर, खांसी आदि रोगों तथा शुगर, बीपी की जांच कर कर निःशुल्क दवा वितरित की गई। शिविर शुभारंभ महावीर भगवान की फोटो पर दानदाता परिवार, डॉ.नमन निभेरिया और संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीर अजित पहाड़िया, कैलाश रतनु, वीर सुनिल माथुर, वीर कैलाश, वीर संदीप पांड्या, वीर तेजकुमार बडजात्या, वीरा सरोज पाटनी, इंद्रा गंगवाल, सचिन, रौनक कासलीवाल, महेश लड्ढा ने दीप प्रज्वलित कर महावीर प्रार्थना से शुभारंभ किया।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
सेवा, संगठन और समर्पण के साथ संपन्न हुई सेवा न्यास की वार्षिक साधारण सभा : अम्बाह में दिसंबर में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह
आगरा में अखिल भारतीय श्री दिगंबर जैन (उप) सेवा न्यास की वार्षिक साधारण सभा में नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ अम्बाह में दिसंबर में प्रतिभा सम्मान, सपरिवार गोलकोट तीर्थ यात्रा और निराश्रित महिलाओं को 25 हजार रुपए तक स्वावलंबन सहायता देने के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
आगरा • मनोज जैन नायक • 14-09-2026, 03:27 pm
अंबाह में होगा देशभर की जैसवाल जैन प्रतिभाओं का सम्मान : राज्यसभा सांसद नवीन जैन पीएनसी होंगे मुख्य अतिथि
अखिल भारतीय श्री दिगंबर जैसवाल जैन (उप) सेवा न्यास का प्रतिभा सम्मान समारोह 2026-27 अंबाह में होगा। आगरा में आयोजित वार्षिक साधारण सभा में इसकी स्वीकृति दी गई। देशभर की प्रतिभाएं समारोह में शामिल होंगी और राज्यसभा सांसद नवीन जैन पीएनसी मुख्य अतिथि होंगे। पढ़िए श्रीफल साथी अजय जैन की यह रिपोर्ट।
अंबाह • अजय जैन • 14-09-2026, 03:25 pm



