असम सीमा में प्रवेश के साथ ही दिगम्बर जैन संत आचार्य प्रमुख सागर महाराज ससंघ को असम सरकार ने राज्य अतिथि के रूप मे़ घोषित किया है। पढ़िए एक रिपोर्ट...
गुवाहाटी। असम सीमा में प्रवेश के साथ ही दिगम्बर जैन संत आचार्य प्रमुख सागर महाराज ससंघ को असम सरकार ने राज्य अतिथि के रूप मे़ घोषित किया है। इस आदेश के तहत असम सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि आचार्य श्री संघ का असम की पुण्य धरा पर विचरण पुलिस संरक्षण के साथ होगा जिसकी सूचना असम राज्य के सभी थाना प्रभारियों को दे दी गई है।
श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी एवं समस्त भारतवर्षीय दिगम्बर जैन समाज ने इस निर्णय के लिए राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, मुख्य मंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा एवं इस आदेश में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।




