पंच कल्याणक में प्रतिदिन 2500 आगंतुक कर रहे प्रसादी ग्रहण : दिगंबर जैन परवार सोशल ग्रुप इंदौर के 15 सदस्यों की टीम कर रही सेवा

दलाल बाग छत्रपति नगर में 3 से 9 अप्रैल तक चल रहे पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आने वाले आगंतुक श्रद्धालुओं के सम्मान में महोत्सव समिति ने प्रतिदिन दोपहर 11 से 2 बजे तक निःशुल्क वात्सल्य भोजन प्रसादी की व्यवस्था की है। महोत्सव स्थल पर निर्मित अस्थाई भोजन शाला में प्रतिदिन 2000 से अधिक आगंतुकप्रसादी ग्रहण कर अभिभूत हो रहे हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। दलाल बाग छत्रपति नगर में 3 से 9 अप्रैल तक चल रहे पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आने वाले आगंतुक श्रद्धालुओं के सम्मान में महोत्सव समिति ने प्रतिदिन दोपहर 11 से 2 बजे तक निःशुल्क वात्सल्य भोजन प्रसादी की व्यवस्था की है। महोत्सव स्थल पर निर्मित अस्थाई भोजन शाला में प्रतिदिन 2000 से अधिक आगंतुकप्रसादी ग्रहण कर अभिभूत हो रहे हैं। महोत्सव के दौरान 6 दिनों में 12 हजार से अधिक आगंतुक वात्सल्य भोज में प्रसादी ग्रहण कर चुके हैं। सुचारू भोजन व्यवस्था के लिए दिगंबर जैन परवार सोशल ग्रुप इंदौर के 15 सदस्यों की टीम लगी है। टीम के प्रमुख संयोजक पंकज पिंकी जैन एमके जैन सीए, देवेंद्र जैन जनता के निर्देशन में संदीप जैन गिन्नी, अरविंद सोधिया, डीके जैन, प्रदीप जैन, आलोक शरद कोल, सुनील जैन नवीन जैन, जितेंद्र जैन आगंतुकों को वात्सल्य से मनुहार पूर्वक भोजन सामग्री परोसने में महती भूमिका निभा रहे हैं। राजेश जैन दादू ने बताया कि त्यागी वृत्तियों एवं महोत्सव के पात्र एवं इंद्र-इंद्राणियों के लिए अलग से शोले के भोजन की व्यवस्था की गई है। जहां प्रतिदिन 200 से अधिक पात्र भोजन ग्रहण करते हैं। ग्रुप के अध्यक्ष दिनेश जैन चेतक, महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव जैन बंटी भैया एवं परवार समाज के अध्यक्ष राजेश जैन लारेल एवं महामंत्री राजू अलबेला भी भोजन शाला में भोजन सामग्री आगंतुको को ग्रहण कराते हैं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में उत्तम शौच धर्म की आराधना : पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का हुआ पुण्यार्जन
इंदौर के ग्रेटर बाबा परिसर स्थित श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। भगवान की शांतिधारा, अभिषेक और पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का पुण्यार्जन श्रद्धालु परिवारों ने किया। पढ़िए श्रीफल साथी रेखा जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:07 pm
लोभ छोड़ो, संतोष अपनाओ—यही सच्चा शौच धर्म : दशलक्षण महापर्व में अभिषेक-शांतिधारा के साथ जंबूद्वीप महामंडल विधान की आराधना
दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। आचार्य कल्प पुण्यसागर जी ने लोभ त्यागकर संतोष और भावों की निर्मलता अपनाने का संदेश दिया। महावीर मंदिर में पंचामृत अभिषेक-शांतिधारा और पुण्यसागर सभागार में जंबूद्वीप महामंडल विधान की आराधना हुई।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:06 pm



