इन्दौर। श्री दिगम्बर जैन परवार सभा इंदौर की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार को श्री चंद्रप्रभु मांगलिक भवन अंजनी नगर में संपन्न हुआ। समारोह में परवार समाज के 195 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं’ को गोल्ड, सिल्वर एवं कांस्य मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उच्च शिक्षा एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 30 विद्यार्थियों का भी विशेष सम्मान किया गया। सभा के मीडिया प्रभारी ’राजेश जैन दद्दू’ ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि ’असिस्टेंट कमिश्नर (स्टेट जीएसटी) मुकुल जैन, विशिष्ट अतिथि उद्योगपति सिंपल जैन (निर्माण समिति अध्यक्ष, तीर्थाेदय धाम) रहीं। अध्यक्षता आकाश कोल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदारमल जैन, योगेश जैन, राजेश लारेल, राजीव जैन बंटी द्वारा चित्र अनावरण एवं ज्ञानेश जैन, विनय चौधरी परिवार, विनय जैन चौधरी, आशीष जैन सूतवाला द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
दो गोल्ड और 10 सिल्वर मेडल प्रदान किए
अध्यक्ष राकेश जैन चेतक एवं महामंत्री अनिल रावत ने बताया कि इस वर्ष का गोल्ड मेडल अशोक जैन अरिहंत जैन परिवार की ओर से कक्षा 10वीं में आगम नीलेश जैन एवं कक्षा 12वीं में माही नीलेश जैन को प्रदान किया गया। 10 सिल्वर मेडल दाता परिवारों द्वारा सिल्वर मेडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर डॉ. जैनेन्द्र जैन, अनिल जैनको अभय जैन, सुनील जैन, एम.के. जैन, सीए संजय अहिंसा प्रदीप बल्ला एवं मुक्ता जैन, प्रीति जैन सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन डीके जैन एवं यशी जैन ने किया। आभार संदीप जैन गिन्नी ने माना।





