बागीदौरा। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल केंद्र की ओर से निःशुल्क घुटना रोग शिविर लगाया गया। इसमें अहमदाबाद के ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉ. प्रतीक शाह ने 165 घुटने के रोग से पीड़ितों की जांच की। केम्प में निःशुल्क एक्स-रे निकाल कर घुटनों के दर्द निवारण कर मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही दवाइयां भी दी गई।

शिविर के उद्धघाटन में जॉन सचिव विनोद दोसी, अध्यक्ष दिलीप दोसी, सचिव बसंत शर्मा, नगमा शाखा अध्यक्ष सुरेश गांधी ने डॉक्टरों का दुपट्टा ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। जैन विद्यालय में आयोजित शिविर में राजेन्द्रप्रसाद दोसी, लक्ष्मीलाल मेहता, केसरीमाल मेहता, संस्था प्रधान संजय दोसी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।