भिंड। आचार्य श्री विराग सागर जी महामुनिराज की शिष्या आर्यिका विजिज्ञासा श्री माताजी का 10वां दीक्षा दिवस 2 नवंबर को बड़े ही सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा एवं जिनागमपंथी जैन मित्र मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नगर के वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों की सेवा की। सदस्यों द्वारा वृद्धजनों को नमकीन, बिस्किट और मिठाई वितरित की गई। वृद्धजनों ने भी आर्यिका माताजी के दीर्घ संयम जीवन के लिए मंगल कामनाएं कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य दीक्षा दिवस को केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और करुणा के रूप में मनाना था।
दीक्षा दिवस पर सेवा का संदेश
आर्यिका विजिज्ञासा श्री माताजी के 10वें दीक्षा दिवस पर जैन समाज ने मानव सेवा को ही सच्ची आराधना बताया। वृद्धाश्रम में सेवा कार्य कर संयम और करुणा का संदेश दिया गया।
ये समाजजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम में संजू जैन मेडिकल, पार्षद नितेश जैन, आईजा प्रदेश उपाध्यक्ष सोनल जैन पत्रकार, युवा महासभा अध्यक्ष अभिषेक जैन मोनू, महिला महासभा अध्यक्ष रानी जैन, ऋचा जैन, ज्योति जैन, मीनू जैन सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।




