झुमरीतिलैया। नगर में नवनिर्मित जैन मंदिर में भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास के तीन दिवसीय समारोह का मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में शुक्रवार से प्रारंभ होगा। श्री दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में श्री बड़े मंदिर में नव निर्मित जैन मंदिर में पूरे भारत में प्रथम बार एक साथ 9 वेदियों का भव्य शिलान्यास समारोह पट्टाचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं उनके परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री सुयश सागर जी महाराज एवं मुनि श्री कौशल्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में 28 से 30 अगस्त तक श्री बड़ा मंदिर जी के नव निर्मित परिषद में होगा। इसके पूर्व 13 से 28 अगस्त तक 16 दिवसीय शांतिनाथ विधान का 28 अगस्त को समापन होगा। इसमें प्रातः पूजन, अभिषेक, शांतिधारा के आयोजन के साथ रक्षा बंधन पर्व का पूजन,विष्णु कुमार मुनि का पूजन और देवाधिदेव 1008 श्रेयांसनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव,शांतिविधान के समापन हवन की क्रियाओं से होगा। इसके बाद घटयात्रा निकाली जाएगी। इसका नगर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पर समापन होगा। जहाँ तीन दिवसीय कार्यक्रम का ध्वजारोहण किया जाएगा।
धर्म कार्य करने से अधिक पुण्य अर्जित होता ह
16 दिवसीय विधान मंडप में 121 अर्घ्य पुण्याजक परिवार के साथ 32 इन्द्रो के द्वारा श्री फल चढ़ाया गए। इसी क्रम में जैन संत मुनि श्री 108 सुयश सागर जी ने अपने प्रवचन में बताया कि इस तरह का 16 दिन तक शांति विधान करने का पखवाड़ा साल में बहुत कम आता है। इस शुक्ल पक्ष के पखवारे में 16 दिन विधान पूजन और धर्म कार्य करने से अधिक पुण्य अर्जित होता है।
गुरु मुख से णमोकार चालीसा का पाठ किया गया
मुनि श्री ने कहा कि मनुष्य के जीवन में पुण्य का उदय होने से पुण्य भी करता है और पाप भी करता है। जैसे किसी पुण्यात्मा जीव को अच्छे कर्म के उदय से बहुत धन मिला तो कोई धन को पुण्य कार्य में लगाता है। कोई जुआ शराब आदि में उड़ा देता है। इससे उसके जीवन मे अभी तो पुण्य से धन मिला तो उड़ा रहा है। मगर आगे उसे इस पाप का उदय को भोगना पड़ेगा। विधान के बाद आहार चर्या गुरुवार को सुरेश नरेंद्र जैन झांझरी परिवार को प्राप्त हुआ मुनि श्री सुयश सागर जी के आशीर्वाद से गुरुवार को दोपहर 12 बजे बड़े जैन मंदिर में नव निर्मित आहारशाला का उदघाटन जैन महिला समाज ने किया।संध्या में गुरु मुख से णमोकार चालीसा का पाठ किया गया। सभी कार्यक्रम श्री दिगम्बर जैन समाज,विरागोदय वर्षायोग समिति,नव निर्माण कमेटी के सभी पदाधिकारियों के साथ पूरा समाज सभी कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। यह मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा और नवीन जैन ने दी।






