अयोध्या। अयोध्या में गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के सानिध्य में एवं आर्यिका चंदनामती माताजी के आशीर्वाद से अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन का 49 वां जन्मदिवस मनाया। गणिनी प्रमुख आर्यिका श्री ज्ञानमती माताजी द्वारा शास्त्र प्राप्त हुआ। पीठाधीश रवींद्रकीर्ति स्वामीजी, बा. ब्र विजयकुमार जैन ने माला पहनाकर आदिनाथ स्वामीजी का फोटो फ्रेम एवं शास्त्र भेंट किया गया। डॉ. जीवनप्रकाश जैन का जन्म 26 अगस्त 1978 को भोपाल में धार्मिक परिवार में हुआ। भक्तामर स्तोत्र की उद्रम भूमि धार (मप्र) में मानतुंगगिरी दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र की निर्देशिका एवं गुजरात आचार्य श्री भरतसागर जी महाराज की शिष्या, क्षुल्लिका श्री चंद्रमती माताजी आपकी गृहस्थ बहन हैं। उनका भी आपको जन्मदिन पर आशीर्वाद मिला। दीपक-रचना जैन, सोनू-संजय जैन उनके भाई बहन ने जन्मदिन की बधाई दी। युवा परिषद कोल्हापुर की अध्यक्षा स्नेहलता कापसे, रेश्मा शहा, कार्याध्यक्ष अभिषेक पाटील, अभिषेक सवदत्ती, सौरभ गाट, बुंदेलखंड से अंकित जैन ने बधाई दी।

समाजजनों ने शुभकामनाएं देकर किया मान

जन्मदिन मनाने अयोध्या में जाकर बधाई देते हुए युवा परिषद के निधेश जैन ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी, आयिॅका श्री चंदनामती माताजी एवं जगतगुरु पीठाधीश स्वाति श्री रवींद्र कीर्ति स्वामीजी के प्रिय शिष्य, युवाओं के प्रेरणास्रोत, अमेरिका जैसे देशों में जाकर जैन धर्म का प्रचार कर जैन धर्म की कीर्ति पताका फहराने वाले डॉ. जीवन प्रकाश जैन को अवतरण दिवस की बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं। भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी,श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा, तीर्थँकर ऋषभदेव जैन विद्वत महासंघ, एवं युवा परिषद बुंदेलखंड द्वारा बधाई दी गई।