President – श्रीफल जैन न्यूज़

आर्यिका साध्वियों साथ हुए हादसे के विरोध में जैन समाज का आक्रोश : सैकड़ों ने मौन प्रदर्शन कर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
मध्यप्रदेश के रीवा में हुई दु:खद घटना के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन में बकस्वाहा तहसील क्षेत्र की सकल जैन समाज ने भी एकजुट होकर अनुशासित शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। बकस्वाहा से पढ़िए, राजेश जैन रागी और रत्नेश जैन रागी की यह रिपोर्ट…

बकस्वाहा। मध्यप्रदेश के रीवा में हुई दु:खद घटना के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन में बकस्वाहा तहसील क्षेत्र की सकल जैन समाज ने भी एकजुट होकर अनुशासित शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया तथा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। रीवा में हुई जैन साध्वियों की मर्मान्तक सड़क दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है । बीती 20 मई को घटित इस हृदयविदारक हादसे में आर्यिका श्री श्रुतमति माताजी एवं श्री उपशममति माताजी के असामायिक समाधिमरण से देश भर के जैन समुदाय में गहरा शोक और भारी आक्रोश है। सम्पूर्ण देश में राष्ट्रव्यापी एक साथ सोमवार को शांतिपूर्ण मौन जुलूस प्रदर्शन की कड़ी में बकस्वाहा तहसील मुख्यालय पर क्षेत्रीय जैन समाज एकत्रित होकर सड़कों पर उतरकर अनुशासित शांतिपूर्ण मौन प्रर्दशन किया। समाज का स्पष्ट मत है कि धर्म ,अहिंसा, मानवता की रक्षा,अपरिग्रह और निहत्थे रहकर निरन्तर पैदल/विहार पदयात्रा करने जैन साधु – संतों की सुरक्षा के लिए सरकार अब मूकदर्शक बनी नहीं रह सकती। जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि रीवा में जैन साध्वी आर्यिकाओं पर योजनाबद्ध इरादतन हमला हुआ है और निर्दोष आर्यिकाओं की हत्या राशिद अली की जिहादी कुत्सित मानसिकता का दुष्परिणाम है। जिसमें इस कार ड्राइवर के अतिरिक्त अनेक लोगों के शामिल होने की आशंका है, ईर्यापथ पर चलने वाले हमारे साधु मात्र चार हाथ की दूरी पर अपनी दृष्टि रखते हैं। सामने से आती हुई कार तक नहीं देखते हैं और इस हमले की चपेट में आ गए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक समाज विशेष का नहीं बल्कि संतों की सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। लोगों ने मांग की है कि सभी दोषियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर सभी को फांसी की सजा और बुलडोजर की कार्रवाई सुनिश्चित की जाना आवश्यक है।

इस राष्ट्रव्यापी अनुशासित शांतिप्रिय मौन प्रर्दशन आंदोलन में बकस्वाहा तहसील मुख्यालय पर हुए प्रदर्शन में ग्राम सुनवाहा , ग्राम मडदेवरा की जैन समाज बड़ी संख्या में शामिल हुई, इसी प्रकार तहसील क्षेत्र के बाजना ग्राम में हुए प्रदर्शन में ग्राम दरगुवां की समाज तथा क्षेत्र के ही ग्राम बम्हौरी में हुए प्रदर्शन में जैन तीर्थ नैनागिरि , ग्राम निवार, ग्राम मझगुवांघाटी के समाजजन, महिलाएं एवं युवा ,बच्चे भारी संख्या में शामिल हुए। जो पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र तथा महिला वर्ग पीले वस्त्र पहने हुए थे, सभी ने एक स्वर में कहा कि अविलंब ही मांगों की पूर्ति एवं कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र व्यापक रूप दिया जाएगा। ज्ञापन में संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने,संत सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरन्त लागू करने, घटना की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी , राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाई जाने, संतों के विरुद्ध अपराधियों को विशेष संवेदनशील ‌श्रेणी मिलने, प्रशासन एवं समाज के बीच समन्वय तंत्र बनाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की गई।

गाय का सम्मान हो गौ माता बचेगी तभी राष्ट्र बचेगा : गोरीलाल कुंज वृन्दावन के महंत श्री की अगुवाई में गौ माता की रक्षा के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
पूरे देश में तहसील और विकासखंड स्तर पर गौ माता सम्मान आह्वान के तहत प्रदर्शन करते हुए गौ माता की रक्षा करने हेतु विभिन्न बिंदुओं का ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को भेजा जा रहा है। बकस्वाहा से पढ़िए, रत्नेश जैन रागी की यह खबर…

बकस्वाहा। पूरे देश में तहसील और विकासखंड स्तर पर गौ माता सम्मान आह्वान के तहत प्रदर्शन करते हुए गौ माता की रक्षा करने हेतु विभिन्न बिंदुओं का ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को भेजा जा रहा है। बकस्वाहा तहसील मुख्यालय में भी गौ माता की रक्षा हेतु हजारों सनातन धर्मावलंबियों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस पूरे कार्यक्रम की अगवाई श्रीधाम वृन्दावन स्थित गोरीलाल कुंज और पड़रिया धाम के महंत श्री किशोरदास जी महाराज ने की। महाराज श्री ने कहा कि जब गाय बचेगी तभी राष्ट्र बचेगा। उन्होंने गौ माता की महिमा का बखान करते हुए कहा कि गौ माता से ही सारे संकट दूर होंगे। तपती दोपहर के बावजूद हजारों की संख्या में सनातन धर्म प्रेमी ढोल-नगाड़ों और संकीर्तन के साथ सड़क पर उतरे और गौ माता की रक्षा के लिए अपनी एकजुटता दिखाई।

अभ्यारण (गौशालाओं) के निर्माण की मांग की

स्थानीय सिद्ध स्थल श्री बिहारी जी मंदिर में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। यहीं से प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड कदम्ब मैदान पर पहुंचे , जहां विशाल सभा का आयोजन किया गया । सभा के माध्यम से लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। प्रदर्शन के दौरान श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने गौ संरक्षण को राष्ट्र की संस्कृति और सभ्यता आस्था से जोड़ते हुए गौ अभ्यारण (गौशालाओं) के निर्माण की मांग की। साथ ही देश में संचालित हो रहे बूचड़खानों को बंद करने की पुरजोर मांग भी उठाई गई।कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण और धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहा। इस अवसर पर महंत श्री किशोरदास जी महाराज ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति की आधारशिला है और उनकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने प्रशासन से गौ संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक , सामाजिक, राजनीतिक सहित विभिन्न संगठनों में काम करने वाले सनातनी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से ही हो अध्यक्ष का चयन : एक फरवरी की आमसभा में तय होगा दिगंबर जैन सामाजिक संसद का भविष्य
दिगंबर जैन सामाजिक संसद, इंदौर के आगामी अध्यक्ष के चयन और संगठन के भविष्य को लेकर समाज में मंथन तेज हो गया है। अब इस विषय पर अंतिम निर्णय आगामी एक फरवरी को आयोजित होने वाली साधारण सभा में लिया जाएगा। सभा का आयोजन दोपहर 2 बजे, महावीर बाग, एयरपोर्ट रोड, इंदौर में किया जाएगा, जिसमें लगभग 500 समाजजनों के शामिल होने की संभावना है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

इंदौर। दिगंबर जैन सामाजिक संसद, इंदौर के आगामी अध्यक्ष के चयन और संगठन के भविष्य को लेकर समाज में मंथन तेज हो गया है। अब इस विषय पर अंतिम निर्णय आगामी एक फरवरी को आयोजित होने वाली साधारण सभा में लिया जाएगा। सभा का आयोजन दोपहर 2 बजे, महावीर बाग, एयरपोर्ट रोड, इंदौर में किया जाएगा, जिसमें लगभग 500 समाजजनों के शामिल होने की संभावना है। समाज की सामूहिक भावना है कि अध्यक्ष का चयन गरिमापूर्ण परंपरा, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संविधानसम्मत तरीके से ही होना चाहिए। दिगंबर जैन सामाजिक संसद के चुनाव अब तक सदैव लोकतांत्रिक, गरिमामय और परंपराओं के अनुरूप होते आए हैं। जैन दर्शन में संयम, समन्वय और संविधान को केवल सिद्धांत नहीं, बल्कि आचरण का आधार माना जाता है। ऐसे में कुछ व्यक्तियों द्वारा आपसी सहमति से अध्यक्ष का चयन किए जाने की प्रक्रिया को समाज के एक बड़े वर्ग ने अस्वीकार्य बताया है। समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि नियमों से हटकर समन्वयक समिति द्वारा अध्यक्ष का चयन उचित नहीं है। दिगंबर जैन सामाजिक संसद के महामंत्री सुशील पंड्या ने इसे सामाजिक परंपरा के विरुद्ध बताया। वहीं सुभाष सेठिया ने कहा कि अब तक प्रत्येक तीन वर्ष में अध्यक्ष का निर्वाचन मंदिरों के अध्यक्ष, मंत्री एवं प्रतिनिधियों द्वारा लोकतांत्रिक मतदान प्रक्रिया से होता रहा है। प्रिंसिपल टोंग्या के अनुसार, इस प्रक्रिया से अलग हटने के कारण कई मंदिरों के प्रतिनिधि स्वयं को उपेक्षित और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

समाजजनों की गहरी आस्था

समाज में एक स्वर में यह बात सामने आई कि संविधान सर्वोपरि है। अमित कासलीवाल ने कहा कि भले ही संविधान पंजीकृत न हो, लेकिन समाजजनों की उसमें गहरी आस्था रही है और उसी के अनुरूप निर्णय होना चाहिए। दिगंबर जैन सामाजिक संसद का गौरवशाली इतिहास रहा है। पूर्व में देवकुमार सिंह कासलीवाल, पद्मश्री बाबूलालजी पाटोदी, हीरालाल झांझरी, कैलाश वेद और प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल जैसे अध्यक्षों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संस्था की गरिमा को बढ़ाया है। धार्मिक दृष्टि से भी जैन परंपरा में अहिंसा, सत्य और न्याय के आधार पर निर्णय लेने की शिक्षा दी गई है। इसी भावना के साथ समाज में आत्मचिंतन और जागरूकता का वातावरण बन रहा है।

अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील

एम.के. जैन, राजेंद्र सोनी, दिलीप पाटनी, प्रिंसिपल टोंग्या, प्रदीप चौधरी, डी.के. जैन (डीएसपी), बाहुबली पांड्या, कीर्ति पांड्या, अमित कासलीवाल सहित अनेक समाजसेवियों ने सभी समाजजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर एकता, जागरूकता और धार्मिक मर्यादा का परिचय दें।

संजय जैन दुगेरिया वीर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष बने : धार्मिक, रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों में सदा सक्रिय रहने का संकल्प
पूर्व कार्यकारिणी के दो वर्ष पूर्ण होने पर नवीन कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें वर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष रितेश ठाई की अध्यक्षता में नवीन कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद के लिए संजय जैन दुगेरिया का नाम प्रस्तावित किया और उसके बाद सभी ने तालियां बजाकर अनुमोदन करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

रामगंजमंडी। श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी का रविवार को स्नेह मिलन समारोह कान्हा रिसोर्ट में किया गया। सभी ने परस्पर मैत्री भाव के साथ आगामी दिनों में धार्मिक एवं रचनात्मक कार्यों के साथ सामाजिक कार्यों में सहभागिता हेतु विचार किया। इस अवसर पर स्नेह भोज भी किया गया। पूर्व कार्यकारिणी के दो वर्ष पूर्ण होने पर नवीन कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें वर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष रितेश ठाई की अध्यक्षता में नवीन कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष हेतु समूह में सक्रिय धार्मिक कार्यों में सहभागिता देने वाले कुशल व्यवसायी संजय जैन दुगेरिया का नाम प्रस्तावित किया और उसके बाद सभी ने तालियां बजाकर अनुमोदन करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की।

निर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की

निर्वाचित अध्यक्ष संजय जैन ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें उन्होंने उपाध्यक्ष अनूप जैन मोड़क, कोषाध्यक्ष निलेश जैन, सचिव रोमिल ठोरा, सांस्कृतिक प्रभारी मैना जैन, सहप्रभारी अमिता सुरलाया को नियुक्त किया। नियुक्ति के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष बनने के बाद संजय जैन ने कहा कि समूह धार्मिक, रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों में सदा सक्रिय रहेगा। जैसा पूर्व में भी करता आया है। उन्होंने अध्यक्ष चुने जाने पर सभी सदस्यों का आभार प्रेषित किया और कहा कि आने वाले समय में अनेक सामाजिक कार्यों में सक्रियता के साथ समूह कार्य करेगा। इसके लिए आप सभी सदस्यों का सहयोग मुझे मिलेगा ऐसा मुझे विश्वास है। संजय जैन की नियुक्ति पर नगर वासियों एवं व्यापार जगत में खुशी जाहिर की और समूह के निर्णय का स्वागत किया।

दिनेश जैन चेतक दिगंबर जैन परवार सोशल ग्रुप के अध्यक्ष बने: 25 जनवरी को सीए ऑडिटोरियम में मनोनीत पदाधिकारियों का होगा शपथ ग्रहण
दिगंबर जैन परवार सोशल ग्रुप के दिनेश वंदना जैन चेतक अध्यक्ष मनोनीत किए गए। ग्रुप की कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। सचिव पद पर मनीष जैन और ग्रुप कोषाध्यक्ष पंकज जैन को आगामी दो वर्षीय कार्यकाल के लिए मनोनीत किए गए। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। दिगंबर जैन परवार सोशल ग्रुप के दिनेश वंदना जैन चेतक अध्यक्ष मनोनीत किए गए। ग्रुप की कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। सचिव पद पर मनीष जैन और ग्रुप कोषाध्यक्ष पंकज जैन को आगामी दो वर्षीय कार्यकाल के लिए मनोनीत किए गए। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आगामी 25 जनवरी को सीए ऑडिटोरियम में मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इंदौर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेंद्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, परवार समाज के अध्यक्ष राजेश लारेल, परवार सभा के अध्यक्ष राकेश जैन चेतक, राजीव जैन बंटी, अनिल जैनको, भूपेंद्र जैन, कमल जैन चैलंेजर आदि ने नवीन मनोनीत टीम को शानदार कार्यकाल के लिए बधाई दी।

श्री शांतिनाथ युवा मंच सेक्टर-07 आगरा में नवनिर्वाचित समिति का गठन : सर्वसम्मति से बनी नई कार्यकारिणी, युवाओं को मिला प्रतिनिधित्व
आगरा स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-07 आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा के अंतर्गत शांतिनाथ युवा मंच की नई समिति सर्वसम्मति से गठित की गई, जिसमें युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों को विशेष दायित्व सौंपे गए। पढ़िए राहुल जैन की खास रिपोर्ट…

आगरा के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति, सेक्टर-07 आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा के अंतर्गत श्री शांतिनाथ युवा मंच की नई कमेटी सर्वसम्मति से गठित की गई।

इस समिति में संरक्षक के रूप में श्री राकेश जैन “पेंट”, श्री राकेश जैन (टीचर) और श्री जितेश जैन को चुना गया। अध्यक्ष पद पर श्री आलोक जैन (अध्यापक), मंत्री पद पर चौधरी सिद्धार्थ जैन (ठेकेदार), कोषाध्यक्ष पद पर श्री मोहित जैन तथा उपाध्यक्ष पद पर श्री प्रशांत जैन का चयन किया गया।

इसके साथ ही संगठन मंत्री के रूप में श्री विपुल जैन, सांस्कृतिक मंत्री श्री दीपेश जैन, प्रचार मंत्री श्री चंदन जैन तथा मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी श्री राहुल जैन को दी गई।

मुनित्यागी व्यवस्था में श्री विपिन जैन (छोटू), श्री अभिषेक जैन (ज्योति साइन), श्री विशाल जैन और श्री शुभम् जैन शामिल किए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री वैभव जैन, श्री आदिश जैन, श्री दीपक जैन (बैनाडा), श्री अनंत जैन (निमोरब), श्री अनंत जैन (सेक्टर-1), श्री संजय जैन, श्री सिद्धांत जैन और श्री हर्षित जैन (सेक्टर-7) को नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित समिति के गठन से समाज में उत्साह का माहौल है और युवाओं को संगठनात्मक कार्यों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

जैन पदयात्रा को लेकर राष्ट्रपति को पत्र : गिरनार की पांचवीं टोंक पर सुरक्षा की मांग
गुजरात के गिरनार पर्वत स्थित जैन तीर्थ स्थल पर होने वाली धार्मिक पदयात्रा को लेकर विश्व जैन संगठन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र भेजा है। पत्र में 2 जुलाई 2025 को भगवान नेमिनाथ के निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जैन पदयात्रा के दौरान सुरक्षा और न्यायालय के निर्देशों के पालन की मांग की गई है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

नई दिल्ली/जूनागढ़। गुजरात के गिरनार पर्वत स्थित जैन तीर्थ स्थल पर होने वाली धार्मिक पदयात्रा को लेकर विश्व जैन संगठन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र भेजा है। पत्र में 2 जुलाई 2025 को भगवान नेमिनाथ के निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जैन पदयात्रा के दौरान सुरक्षा और न्यायालय के निर्देशों के पालन की मांग की गई है।

पत्र में बताया गया है कि गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश (स्पेशल सिविल एप्लीकेशन संख्या 6426/2004) दिनांक 17 फरवरी 2005 के अनुसार, गिरनार पहाड़ की पांचवीं टोंक तक जैन यात्रियों को धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना करने की अनुमति है। इस आदेश के पालन हेतु जूनागढ़ के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भी सूचित किया गया था।

विश्व जैन संगठन ने निवेदन किया है कि 2 जुलाई को महिलाएं, बच्चे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूसरी, तीसरी, चौथी और विशेष रूप से पांचवीं टोंक तक पहुंचेंगे। संगठन ने आशंका जताई है कि पूर्व में इस क्षेत्र में यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार और हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं, जिनकी पुनरावृत्ति को रोकने के लिए प्रशासनिक हस्तक्षेप आवश्यक है।

courtorder 2005

पत्र में एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि 24 मई 2025 को महाराष्ट्र के वासिम निवासी जैन श्रद्धालु आशीष प्रभाकर डहाले पर पांचवीं टोंक पर लाठी से हमला किया गया। यह घटना न्यायालय के स्पष्ट आदेशों और अल्पसंख्यक अधिकारों का उल्लंघन मानी जा रही है।

संगठन ने मांग की है कि पूरे यात्रा मार्ग, विशेषकर पांचवीं टोंक के भीतर और बाहर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की बाधा या हिंसा से तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में ठोस कार्रवाई की जानकारी भी प्रदान करने का आग्रह किया गया है।

गौरतलब है कि गिरनार पर्वत की पांचवीं टोंक दिगंबर जैन समुदाय के लिए अत्यंत पवित्र स्थल है, जहां भगवान नेमिनाथ के प्राचीन चरणचिह्न और मूर्ति स्थित हैं।

राष्ट्रपति के सानिध्य में कार्यक्रम : ‘जैन श्रुतवंदना’ से हुआ 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार समारोह का शुभारंभ
ज्ञानपीठ पुरस्कार समारोह का शुभारंभ डॉ. इन्दु जैन ‘राष्ट्र गौरव’ द्वारा प्रस्तुत जैन श्रुतवंदना के मंगलाचरण से हुआ। डॉ. इन्दु जैन ने प्राकृत-अपभ्रंश भाषा में निबद्ध जैन श्रुतदेवी (सरस्वती) की स्तुति का भावार्थ सहित सस्वर वाचन करते हुए समारोह की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को और भी समृद्ध किया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

नई दिल्ली। ज्ञानपीठ पुरस्कार समारोह का शुभारंभ डॉ. इन्दु जैन ‘राष्ट्र गौरव’ द्वारा प्रस्तुत जैन श्रुतवंदना के मंगलाचरण से हुआ। डॉ. इन्दु जैन ने प्राकृत-अपभ्रंश भाषा में निबद्ध जैन श्रुतदेवी (सरस्वती) की स्तुति का भावार्थ सहित सस्वर वाचन करते हुए समारोह की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को और भी समृद्ध किया।

इस अवसर पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने संस्कृत के महान विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने इस अवसर पर कवि गुलज़ार को भी परोक्ष रूप से सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

डॉ. इन्दु जैन, जो राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में विशेषज्ञ सलाहकार सदस्य हैं, भारत और विदेशों में जैन समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्हें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित देश की विभिन्न प्रमुख विभूतियों के समक्ष संचालन, मंगलाचरण और वैचारिक अभिव्यक्ति का अवसर मिलता रहा है।

अपने संबोधन में राष्ट्रपति महोदया ने साहित्य को समाज को जोड़ने और जागरूक करने का माध्यम बताया। उन्होंने भारतीय साहित्य की समृद्ध परंपरा की प्रशंसा करते हुए भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की, जो 1965 से विभिन्न भारतीय भाषाओं के श्रेष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित कर रही है और भाषाई विविधता की गरिमा को सशक्त बना रही है।

इस गरिमामयी अवसर पर ज्ञानपीठ प्रवर परिषद की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा राय, ज्ञानपीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विजेन्द्र जैन, प्रबंध न्यासी साहू अखिलेश जैन, के.एल. जैन, डॉ. प्रभाकिरण जैन सहित देश के कई प्रतिष्ठित साहित्यकार, कलाकार और शिक्षाविद् उपस्थित थे।

असफलता से सफलता की यात्रा: संघर्ष की आग में तपकर निखरता है इंसान
मनुष्य के जीवन में असफलता एक ऐसा पड़ाव है, जहां उसके भीतर की सच्ची शक्ति का परीक्षण होता है। जैन दर्शन इसे आत्म-निर्माण की प्रयोगशाला मानता है। जब तक आत्मा अज्ञान, मोह और पाप कर्मों से बंधी है, तब तक असफलताएं उसका पीछा नहीं छोड़तीं। असफलता में छिपी सफलता के बारे में पढ़िए, ललितपुर से डॉ. सुनील जैन संचय की कलम से…

ललितपुर। हर इंसान के जीवन में एक ऐसा मोड़ आता है, जब वह असफलता का सामना करता है। कुछ लोग इस मोड़ पर थम जाते हैं तो कुछ लोग इसे एक सबक की तरह स्वीकार कर आगे बढ़ते हैं। वास्तव में असफलता कोई अंत नहीं, बल्कि सफलता की ओर पहला कदम होती है। यह हमें हमारी कमियों का आईना दिखाती है, हमारे भीतर सुधार की संभावनाओं को उजागर करती है और हमें मजबूत बनाती है।

उद्यमेन हि सिद्ध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः।

न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगाः।।

केवल इच्छाओं से कार्य सिद्ध नहीं होते। जैसे सोते हुए सिंह के मुख में मृग स्वयं प्रवेश नहीं करते, वैसे ही बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती।

असफलता क्यों ज़रूरी है?

असफलता जीवन का वह शिक्षक है, जो बिना फीस लिए सबसे गहरी शिक्षा देता है। जब हम गिरते हैं, तब हमें यह समझ आता है कि हमें कहां सावधानी बरतनी चाहिए। यह अनुभव हमें परिपक्व बनाता है और हमारी सोच को गहराई देता है। थॉमस एडिसन ने जब बल्ब बनाने में 1000 बार असफलता का सामना किया तो उन्होंने कहा ‘मैं असफल नहीं हुआ, मैंने 1000 ऐसे तरीके खोज लिए जो काम नहीं करते।’

सफलता की ओर कदम दर कदम

1. दृष्टिकोण बदलें: असफलता को नकारात्मकता के रूप में नहीं, अवसर के रूप में देखें।

2. सीखने की जिज्ञासा रखें: हर असफलता में छिपे सबक को खोजें और अगली बार बेहतर करें।

3. लक्ष्य स्पष्ट रखें: छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं और हर कदम पर आत्ममंथन करें।

4. धैर्य और निरंतरता: सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन हर दिन प्रयास करने से वह निश्चित रूप से मिलती है।

5. आत्मविश्वास बनाए रखें: खुद पर विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है।

प्रेरणा के कुछ उदाहरण

एपीजे अब्दुल कलाम, एक साधारण मछुआरे के बेटे से भारत के मिसाइलमेन और राष्ट्रपति बनने तक का सफर, कई असफलताओं और संघर्षों से भरा था। जेके रोलिंग, जिन्हें हार्वर्ड समेत कई प्रकाशकों ने ठुकराया, उन्होंने अंततः हैरिपॉटर जैसी विश्वप्रसिद्ध कृति रची। असफलता से डरिए नहीं, उसे अपनाइए। वह आपके भीतर छिपे उस हीरे को तराशती है, जिसे दुनिया देखना चाहती है। सच्ची सफलता वही होती है जो संघर्षों के रास्ते से होकर आती है। जब आप गिरकर फिर उठते हैं, तब आपकी आत्मा और अधिक ऊर्जावान हो जाती है।

असफलता से डरिए नहीं, उसे अपनाइए

हमारे समाज में असफलता को अक्सर एक नकारात्मक अनुभव के रूप में देखा जाता है। जैसे ही कोई व्यक्ति असफल होता है, उस पर सवालों की बौछार शुरू हो जाती है। ‘क्या किया?’ ‘क्यों नहीं हुआ?’, ‘अब आगे क्या?’। लेकिन अगर हम गहराई से सोचें, तो पाएंगे कि असफलता ही वह मंच है जहां से सफलता की असली यात्रा शुरू होती है।

असफल होना इस बात का संकेत है कि हमने प्रयास किया, कुछ नया करने की कोशिश की। और जहां प्रयास होते हैं, वहां गलतियां भी होती हैं। यही जीवन का हिस्सा है। असफलता हमें झकझोरती है, पराजित नहीं करती। वह हमें रुकने नहीं, समझने और संवरने का अवसर देती है।

असफलता से घबराने की जगह उसे समझें

1. खुद से सवाल करें: असफलता क्यों हुई? क्या तैयारी में कमी थी? क्या दृष्टिकोण सही था?

2. सीख को स्वीकारें: हर असफलता कोई न कोई सबक जरूर देती है। उसे पहचानें और अगली बार उससे बचें।

3. स्वयं को प्रेरित करें: खुद को याद दिलाएं कि असफलता स्थायी नहीं है। यह सिर्फ एक पड़ाव है, मंज़िल नहीं।

इतिहास गवाह है अल्बर्ट आइंस्टीन को बचपन में मंदबुद्धि समझा गया था। अमिताभ बच्चन को ऑल इंडिया रेडियो से उनकी आवाज़ के कारण ठुकरा दिया गया था। महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया था, और उसी घटना ने उनके भीतर वह चिंगारी भरी जिससे स्वतंत्रता संग्राम की लौ जली।

इन सब उदाहरणों में एक बात समान है। उन्होंने असफलता को अपनाया, उससे सीखा और आगे बढ़े।

मनुष्य के जीवन में असफलता एक ऐसा पड़ाव है जहां उसके भीतर की सच्ची शक्ति का परीक्षण होता है। सामान्य दृष्टिकोण से यह केवल विफलता प्रतीत होती है, लेकिन जैन दर्शन इसे आत्म-निर्माण की प्रयोगशाला मानता है। यह दर्शन कहता है कि जब तक आत्मा अज्ञान, मोह और पाप कर्मों से बंधी है, तब तक असफलताएं उसका पीछा नहीं छोड़तीं। किंतु जैसे-जैसे आत्मा सम्यक् दर्शन, सम्यक् ज्ञान और सम्यक् चरित्र की ओर बढ़ती है, वह कर्मों की परतों को हटाकर अपनी उज्ज्वलता को प्रकट करती है।

असफलता कोई कलंक नहीं, बल्कि एक गौरव है। वह दर्शाती है कि आपने कुछ ऐसा करने की कोशिश की जो आसान नहीं था।

इसलिए अगली बार जब जीवन आपको गिरा दे, तो मुस्कराइए और कहिए दृ

‘मैं गिरा जरूर हूं। पर रुका नहीं हूं। अगली बार और बेहतर होकर लौटूंगा’

याद रखिए, असफलता से डरिए नहीं, उसे अपनाइए क्योंकि, यही सफलता का असली मार्ग है।

गिरना नहीं है हार का नाम,

उठना ही तो है सच्चा काम।

रास्ते भले हों कांटों भरे,

हौसले हों तो क्या नहीं करे।

हर असफलता एक सीढ़ी बने,

सपनों का सूरज फिर से तले।

भक्तामर पाठ और अतिथि सत्कार किया: महावीर जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम
श्री 1008 दिगंबर जैन मुनिसुब्रत नाथ जिनालय, हाइलिंक सिटी, में 9 अप्रैल को महावीर जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भक्तामर पाठ एवं अतिथि सत्कार किया गया और नवनिर्मित अध्यक्ष और कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान भी हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। इंदौर से पढ़िए यह खबर…

इंदौर। श्री 1008 दिगंबर जैन मुनिसुब्रत नाथ जिनालय, हाइलिंक सिटी, में 9 अप्रैल को महावीर जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भक्तामर पाठ एवं अतिथि सत्कार किया गया और नवनिर्मित अध्यक्ष और कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान भी हुआ। इस कार्यक्रम की श्रृंखला में सर्वप्रथम मंगलाचरण विजय पाटनी और दीप प्रज्वलन अनिल अजमेरा, महेंद्र पहाड़ियां, संजय बड़जात्या, निर्मल जैन, बसंत काला, सुरेश काला, हेमंत जैन द्वारा किया गया। नवनिर्मित अध्यक्ष संजय बड़जात्या का स्वागत महेंद्र पहाड़िया संजय पवैया कार्याध्यक्ष रूपेश जैन का स्वागत विश्वास जैन, सचिव दिलीप जैन का स्वागत ललित पाटनी, कोषाध्यक्ष रविकांत सेठिया का स्वागत अंकित जैन, सहकोषाध्यक्ष ललित जैन का स्वागत प्रकाश चंद जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जैन ज्ञानदीप का स्वागत गिरीश रारा द्वारा किया गया।

यह समाजजन रहे मौजूद

अतिथि सत्कार में एमके जैन, अक्षय कासलीवाल, राजेश शिखा जैन, संजय बड़जात्या भारत पशु आहार, कुशल राज जैन, विजय कुमार पुष्पेंद्र जैन, शैलेंद्र मोदी, अशोक जैन, यश संजय बड़जात्या, राकेश सिंघई, धर्मेंद्र जैन, बसंत काला, सुरेश काला, राजकमल जैन, रेखा संजय जैन श्रीफल जैन न्यूज, विपिन प्रीति जैन, जितेंद्र जैन, सुनील रेखा बाकलीवाल, शरद रेखा जैन, इंदर सेठी, हेमंत जैन महावीर टाइम्स, राजेश दद्दू, अमित वीरेंद्र बड़जात्या, कुकू भैया, महेंद्र पाटौदी, अशोक खातेगांव, अंकित जैन खातेगांव, अनिल कुमार जैन, प्रदीप जैन, वियय जैन भोपाल, अजीत कुमार जैन संदलपुर, अशोक जैन भानपुरा उपस्थित रहे। अध्यक्ष उद्बोधन संजय बड़जात्या ने दिया। संचालन सचिन जैन ने किया और आभार प्रदर्शन महेंद्र पहाड़िया ने किया।