Youth – श्रीफल जैन न्यूज़

पुश्तैनी माटी और समाज की जड़ों से जुड़े रहकर ही मिलेगी असली तरक्की : 18000 दशाहुमड़ दिगंबर जैन समाज का सेमिनार, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
ओबरी में आयोजित 18000 दशाहुमड़ दिगंबर जैन समाज के सेमिनार में समाज की डॉक्टर एवं सीए प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। युवाओं को शिक्षा, स्वरोजगार और समाज से जुड़े रहने का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।

ओबरी। भारतवर्षीय 18000 दशाहुमड़ दिगंबर जैन समाज द्वारा दशाहुमड़ शिक्षण संस्थान में डॉक्टर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) का भव्य सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को “समाज गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया तथा शिक्षा, स्वरोजगार और समाज उत्थान पर व्यापक चर्चा हुई।

उच्च शिक्षा से होगा समाज का सर्वांगीण विकास

मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति की मजबूत नींव शिक्षा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे पुश्तैनी माटी और समाज की जड़ों से जुड़े रहकर अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का उपयोग समाज और वागड़ क्षेत्र के विकास में करें।

नौकरी नहीं, स्वरोजगार और उद्योग की ओर बढ़ें युवा

दिनेश खोड़निया ने युवाओं को नौकरी की अपेक्षा स्वयं का व्यापार, उद्योग, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज संयुक्त भागीदारी (जॉइंट वेंचर) के माध्यम से प्रतिभाशाली युवाओं को आर्थिक सहयोग देने के लिए तैयार रहेगा।

सीए और डॉक्टरों ने साझा किए अनुभव

सेमिनार में सीए निलेश संघवी, हितेन्द्र सारगिया, राजेंद्र जैन, मुकेश घटलिया, राकेश मुंगानिया, कृतिक देवडिया, सौरभ जैन, संस्कार जैन, नैन्सी सहित अनेक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को आधुनिक अवसरों का लाभ उठाकर उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

हुमड़पुरम में खुलेगा सीए कोचिंग सेंटर

कार्यक्रम में समाज के युवक-युवतियों के लिए हुमड़पुरम में सीए कोचिंग सेंटर प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। वहीं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने समाज के सहयोग से निजी अस्पताल, आयुर्वेदिक एवं मेडिकल कॉलेज स्थापित करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

अनेक वक्ताओं ने रखे विचार

कार्यक्रम में परम संरक्षक बसंतलाल सर्राफ, इन्द्रमल जैन, हुकुमचंद शाह, धनपाल शाह, अशोक जैन, दीपेश लालावत, डॉ. निखिल गांधी, डॉ. पुनीत, डॉ. संस्कार जैन, डॉ. अल्केश सेठ, डॉ. अर्चना सेठ, डॉ. रजनीश, डॉ. विमल जैन, डॉ. सुशील जैन, डॉ. रजत जैन, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. नीरज जैन, डॉ. मयंक शाह, डॉ. नमन कोठिया, डॉ. नितांत सवोत, डॉ. कौशिक, डॉ. रोहित जैन, डॉ. राजकुमार दोसी, डॉ. निमित जैन, डॉ. अक्षत जैन, डॉ. चिराग जैन, डॉ. जैनम शाह, डॉ. जिग्नेश, सीए हितेंद्र सारगिया, सीए राकेश मुंगानिया, सीए सर्वज्ञ जैन, सीए अंकुर दोसी, स्नेहिल शाह, अर्पित एवं श्रेणिक जैन सहित अनेक वक्ताओं ने समाज विकास पर अपने विचार व्यक्त किए।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया, महासचिव ऋषभ शाह, विनोद दोसी, प्रमोद शाह, राजेश शाह, मितेश शाह, निकुंज शाह, राकेश शाह, दीपक शाह, प्रवीण पंचोरी, अभिषेक जैन, वीरेन्द्र सेठ, राजेंद्र कोठिया, दिनेश शाह, हेमंत शाह, जिनेंद्र पंचोरी, निरंजन पंचोरी, मनीष भरड़ा, सतीश जैन, कमलेश जैन, संतोष खोड़निया, अश्विन बोबड़ा, दिनेश मेहता, शरद बोबड़ा, नीरज संघवी, दीपक सारगिया, सुशील पंचोरी, विशाल गोवाड़िया एवं बदामीलाल खोड़निया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

स्वागत, संचालन और आभार

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन बिजनेस डेवलपमेंट काउंसिल के संयोजक दीपेश लालावत ने दिया। सफल संचालन महासचिव साधना कोठारी ने किया। अंत में सीए निलेश संघवी परिवार के सौजन्य से वात्सल्य भोज का आयोजन हुआ।

युवा पीढ़ी और जैन धर्म: चुनौतियाँ एवं समाधान : समयानुकूल प्रस्तुति से धर्म के प्रति जागृत होगी नई पीढ़ी की आस्था
युवा पीढ़ी को जैन धर्म से जोड़ने के लिए आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्रेमपूर्ण व्यवहार की आवश्यकता है। धर्म के शाश्वत सिद्धांतों को समयानुकूल शैली में प्रस्तुत करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

मुरैना/द्रोणगिरी। धर्म केवल परंपरा नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली चेतना है। वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को जैन धर्म से जोड़ने के लिए आवश्यक है कि धर्म के शाश्वत सिद्धांतों को आधुनिक और सरल शैली में प्रस्तुत किया जाए। यह विचार अंशुल जैन शास्त्री ने अपने लेख “युवा पीढ़ी और जैन धर्म: चुनौतियाँ एवं समाधान” में व्यक्त किए।

समयानुकूल हो धर्म की प्रस्तुति

अंशुल शास्त्री ने कहा कि आज का युग विज्ञान, तकनीक और तर्क का युग है। युवा हर बात को समझना चाहता है, इसलिए धर्म की मूल शिक्षाओं को सरल भाषा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जीवनोपयोगी उदाहरणों के माध्यम से प्रस्तुत करना समय की आवश्यकता है।

तकनीक बने धर्म प्रचार का माध्यम

उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन कक्षाएँ, प्रेरणादायी वीडियो, संवादात्मक चर्चाएँ और आधुनिक संचार माध्यम युवाओं में धर्म के प्रति जिज्ञासा और आस्था विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

धर्म के पीछे का जीवन-दर्शन समझाना जरूरी

लेख में बताया गया है कि केवल मंदिर जाने की प्रेरणा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को यह भी समझाना चाहिए कि पूजा, अभिषेक, स्वाध्याय और मंदिर दर्शन का आध्यात्मिक, मनोवैज्ञानिक और व्यावहारिक महत्व क्या है। जब वे धर्म के जीवन-दर्शन को समझेंगे, तभी उससे स्थायी रूप से जुड़ेंगे।

प्रेमपूर्ण व्यवहार से बढ़ेगी श्रद्धा

अंशुल शास्त्री ने कहा कि मंदिर आने वाले बच्चों और युवाओं की छोटी-छोटी भूलों पर उन्हें डाँटने के बजाय प्रेमपूर्वक मार्गदर्शन करना चाहिए। अपनत्व और स्नेह का वातावरण ही उनके मन में धर्म के प्रति श्रद्धा और विश्वास उत्पन्न करेगा।

संस्कारवान भविष्य का आधार

उन्होंने कहा कि आज का बालक और युवा ही भविष्य में समाज, जिनालय और जैन संस्कृति का संवाहक बनेगा। यदि वर्तमान पीढ़ी को धर्म से जोड़ दिया गया, तो भविष्य संस्कारवान, संयमित और उज्ज्वल होगा।

यही है समय की पुकार

लेख में निष्कर्ष स्वरूप कहा गया है कि जैन धर्म का स्वरूप शाश्वत है, लेकिन उसकी प्रस्तुति युगानुकूल होनी चाहिए। आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तर्कसंगत व्याख्या, सतत स्वाध्याय और प्रेमपूर्ण व्यवहार के माध्यम से ही नई पीढ़ी के हृदय में जिनवाणी के प्रति अटूट श्रद्धा का दीप प्रज्वलित किया जा सकता है।

युवा देश की शान युवतियां संस्कृति और सम्मान : आचार्यश्री निर्भयसागर जी ने धर्मसभा में युवा धर्म के महत्व को समझाया
आचार्यश्री निर्भयसागर जी महाराज ने बुधवार को जैन भवन छीपीटोला में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश, धर्म, समाज और परिवार की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जब युवाओं को साथ लेकर कार्य किया जाता है तो समाज प्रगति करता है लेकिन उन्हें जोड़ने के बजाय तोड़ने की प्रवृत्ति समाज को पिछड़ेपन की ओर ले जाती है। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…

आगरा। आचार्यश्री निर्भयसागर जी महाराज ने बुधवार को जैन भवन छीपीटोला में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश, धर्म, समाज और परिवार की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जब युवाओं को साथ लेकर कार्य किया जाता है तो समाज प्रगति करता है लेकिन उन्हें जोड़ने के बजाय तोड़ने की प्रवृत्ति समाज को पिछड़ेपन की ओर ले जाती है। इसलिए प्रत्येक कार्य में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। आचार्यश्री ने युवाओं को संदेह, घृणा, नफरत और गुटबाजी से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि अपनों के बीच दीवारें खड़ी करने के बजाय प्रेम और एकता का वातावरण बनाना चाहिए।

समाज और राष्ट्र निर्माण में दोनों की समान भूमिका

आचार्यश्री ने कहा कि युवाओं को जोश के साथ होश भी बनाए रखना चाहिए तथा किसी भी विषय से शीघ्र मोहित होने से बचना चाहिए क्योंकि, युवा ही देश के भविष्य के निर्माता हैं। आचार्यश्री ने कहा कि यदि युवा देश की आन, मान और भाग्य हैं तो युवतियां उसकी शान,सम्मान, संस्कृति और विधाता हैं।युवा गीत हैं तो युवतियां संगीत हैं, युवा संस्कार हैं तो युवतियां संस्कृति हैं। समाज और राष्ट्र निर्माण में दोनों की समान भूमिका है।

आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट एवं पूजन किया

आचार्यश्री ने 72 कलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में ज्ञान, चिंतन, वाणी, संगीत, पाककला, मनोरंजन, साधना, पवित्रता और व्यवहार सहित अनेक कलाओं का विकास होना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक दिगंबर साधु इन सभी कलाओं से संपन्न होता है। मंगल प्रवचन से पूर्व आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट एवं पूजन करने का सौभाग्य एनसीसी मंडल एवं विद्यासागर पाठशाला परिवार को प्राप्त हुआ।

जैन बंधुओं को रोजगार के लिए टैलेंट ब्रिज प्रॉस्पेरिटी फाउंडेशन की पहल : 1200 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार
जैन समाज के युवाओं को रोजगार और करियर के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टैलेंट ब्रिज प्रॉस्पेरिटी फाउंडेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुरैना /अहमदाबाद से मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…

मुरैना/अहमदाबाद। जैन समाज के युवाओं को रोजगार और करियर के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टैलेंट ब्रिज प्रॉस्पेरिटी फाउंडेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जैन उद्योगपतियों और जैन समाज के युवाओं की संयुक्त भागीदारी से इस पहल के माध्यम से अब तक 1200 से अधिक युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक रोजगार प्राप्त हुआ है, जो पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। समाज के युवाओं और उद्योगपतियों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने के लिए “ जैन टैलेंट ब्रिज” नामक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित की गई है। इस एप्लिकेशन के माध्यम से जैन समाज के युवा, फ्रीलांसर और कंपनियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ने का प्रयास किया गया है, ताकि प्रतिभाशाली युवाओं को उपयुक्त अवसर मिल सकें और उद्योगों को योग्य कर्मचारी प्राप्त हो सकें।

70 हजार से ज़्यादा लोग जुड़े

अभी तक 70 हजार से ज़्यादा लोग जुड़ गए हैं। उसमे से टैलेंट ब्रिज एप्लिकेशन को अब तक 30 हजार से अधिक लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है और यह वर्तमान में iOS (Apple App Store) तथा Google Play Store पर उपलब्ध हैऔर बाक़ी के लोग व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हुए है। इस मोबाइल एप्लिकेशन में हिंदी, गुजराती और अंग्रेज़ी भाषाओं की सुविधा उपलब्ध है। इसमें Job Seeker, Company और Freelancer (तीनों) अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। युवा अपनी योग्यता, अनुभव और करियर के अनुसार प्रोफाइल बना सकते हैं, जबकि कंपनियां अपनी आवश्यकताओं के अनुसार उपयुक्त उम्मीदवारों की खोज कर सकती हैं।

समाज के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य

टैलेंट ब्रिज एप्लिकेशन के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं और नियोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। इस प्लेटफॉर्म ने अनेक युवाओं को अपने करियर की नई शुरुआत करने का अवसर प्रदान किया है तथा विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों को योग्य प्रतिभाएं उपलब्ध कराई हैं। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि टैलेंट ब्रिज का मुख्य उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि समाज के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी प्रतिभा को उचित मंच तक पहुंचाना भी है। जैन उद्योगपतियों और उद्यमशील युवाओं की संयुक्त भागीदारी से यह पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है।

अन्य शहरों में भी करने की योजना

आगामी समय में टैलेंट ब्रिज प्रॉस्पेरिटी फाउंडेशन इस प्लेटफॉर्म का विस्तार गुजरात के साथ-साथ देश के अन्य शहरों में भी करने की योजना बना रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

जैन धार्मिक शिक्षण शिविर 5 जून से होगा आरंभ : निमाड़,मालवा सहित मुंबई, इंदौर खंडवा सहित 20 नगरों से आएंगे शिविरार्थी
13 वां बाल युवा महिला शिविर एवं श्री आदिनाथ से पुष्पदंत तीर्थंकर पंचकल्याणक विधान और 8वां वार्षिक महोत्सव पांच से 9 जून तक पोरवाड़ जैन दिगंबर जैन धर्मशाला में श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन परमागम ट्रस्ट एवं मुमुक्षु मंडल के तत्वावधान में किया जाएगा। सनावद से पढ़िए, यह खबर…

सनावद। 13 वां बाल युवा महिला शिविर एवं श्री आदिनाथ से पुष्पदंत तीर्थंकर पंचकल्याणक विधान और 8वां वार्षिक महोत्सव पांच से 9 जून तक पोरवाड़ जैन दिगंबर जैन धर्मशाला में श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन परमागम ट्रस्ट एवं मुमुक्षु मंडल के तत्वावधान में किया जाएगा। सन्मति जैन काका ने बताया कि 5 दिवसीय13 वां बाल युवा महिला शिविर का आयोजन श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन परमागम ट्रस्ट एवं मुमुक्षु मंडल सनावद के तत्वावधान में शुक्रवार से 9 जून तक पोरवाड़ जैन दिगंबर जैन धर्मशाला लगाया जाएगा। 10 जून को रथ यात्रा निकाली जाएगी। ट्रस्ट अध्यक्ष जनीशचंद जैन ने बताया कि  पड़ित विवेक शास्त्री, विदुषी राजकुमारी दीदी दिल्ली एवं विदुषी प्रमिला बहन जी इंदौर प. नीलेशभाई सनावद, प.रितेश शास्त्री के निर्देशन में नगर में ग्रीष्मकालीन जैन धार्मिक संस्कार शिविर लगाया जा रहा है। शिविर के संयोजक सुधीर पंचोलिया और संजय जैन ने बताया कि श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन परमागम ट्रस्ट एवं मुमुक्ष मंडल सनावद के तत्वावधान में हो रहे शिविर में निमाड़, मालवा सहित मुंबई, इंदौर खंडवा इत्यादि 20 नगरों से लाभ लेने भाई ,बहन युवा एवं बालक अपने घर से दूर रहकर विद्वानों के सानिध्य रहकर धार्मिक ज्ञानार्जन करेंगे। शिविर के दौरान बच्चे मोबाइल और टीवी से दूर रहकर धार्मिक शिक्षा के साथ संस्कारों को भी ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम मंडप का उदघाटन जिनेश रूपम जैन लॉरेल शर्ट इंदौर एवं निशीथ जैन महल परिवार खंडवा करेंगे।

आदित्य पंचोलिया विवेक जैन कालु ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन प्रातः श्रीजी का अभिषेक पूजन, स्वामी जी का सीडी प्रवचन, युवा कक्षाएं, दोपहर में विधान पूजन, महिलाओं की कक्षाएं, शाम को जिनेंद्र भक्ति, प्रवचन एवं् रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। अभिषेक घाटे, प्रकाश जैन, डॉ रविश जैन, अनुभव जैन, जितेश जैन से सभी समाजजनों से शिविर में भाग लेकर पुण्य अर्जन करने का आग्रह किया है।

सीए प्रितेश वगेरिया बने राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष : विभिन्न संस्थाओं में कई पदों पर रह चुके वगेरिया को लगा बधाइयों का तांता
समाज के मंत्री सीए प्रितेश वगेरिया को बड़ी जिम्मेदारी के साथ फेडरेशन ऑफ़ हूमड़ जैन समाज के युवा वर्ग के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से निर्विरोध मनोनीत किया गया। उदयपुर से पढ़िए, यह खबर…

उदयपुर। समाज के मंत्री सीए प्रितेश वगेरिया को बड़ी जिम्मेदारी के साथ फेडरेशन ऑफ़ हूमड़ जैन समाज के युवा वर्ग के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से निर्विरोध मनोनीत किया गया। श्री दिगंबर जैन दशा हूमड़ जैन समाज संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष रमेश शाह और समाज के महामंत्री पुष्पेंद्र धन्नावत ने बताया कि सीए प्रितेश वगेरिया पेशे से प्रैक्टिसिंग चार्टेड अकाउंटेंट हैं। सफल फाइनेंशियल एडवाइजर भी है। एक कुशल मंच संचालक हैं और विभिन्न मंचों पर अब तक 140 सफल मंच संचालन कर चुके हैं।

आप विभिन्न संस्थाओं में अनेक पदों पर रह चुके हैं। जिसमें से जैन सोशल ग्रुप प्लेटिनम(पूर्व अध्यक्ष), जैन सोशल ग्रुप मेवाड़ रीजन पूर्व पीआरओ ग्रीटिंग्स, महावीर जैन जागृति परिषद (बोर्ड सदस्य), आगम युवा परिषद (संस्थापक अध्यक्ष), बाहुबली युवा मंच (पूर्व कोषाध्यक्ष), श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान (उपाध्यक्ष), पार्श्वनाथ क्रांति मंच (सदस्य), अखिल भारतीय दिगंबर युवा परिषद(सलाहकार), सुनील सागर युवा मंच, उदयपुर (प्रवक्ता), अखिल भारतीय सुप्रकाश ज्योति मंच (राष्ट्रीय प्रवक्ता), नमो जीनानम (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), जैन राजनैतिक चेतना मंच (कार्यकारिणी सदस्य) प्रमुख संस्थाएं हैं। प्रितेश वगेरिया को श्री दिगम्बर जैन दशा हूमड़ समाज संस्थान, उदयपुर ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।

अरनव जैन ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से डिग्री प्राप्त की : पीएनसी परिवार के होनहार अरनव जैन की शिक्षा में उपलब्धि
जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के होनहार अरनव जैन ने University of California, America से Data Science और Economics में डिग्रियां प्राप्त की। अब उनका मास्टर कोर्स University of Columbia, America में होगा। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…

मुरैना/आगरा। जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के होनहार बालक अरनव जैन ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से डिग्री प्राप्त की है। भारत के सुप्रसिद्ध उद्यमी एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप जैन पीएनसी के अनुसार, मेरे भतीजे अरनव जैन को दो डिग्रियां University of California से प्राप्त हुईं। अरनव जैन शुरू से ही मेधावी छात्र रहे और उनकी स्कूलिंग भारत के प्रसिद्ध Doon School, देहरादून से हुई, जहां वे टॉपर रहे। इसके बाद उनका एडमिशन Graduate Course के लिए University of California, America में हो गया। उन्होंने अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अटूट मेहनत की और ज्ञान के बल पर एक साथ दो प्रमुख डिग्रियां – Data Science और Economics – प्राप्त कीं।

छोटा बेटा मृदुभाषी, धैर्यशील और होनहार हैं

अरनव की यह उपलब्धि उनके शिक्षा के प्रति जुनून और समर्पण का प्रतीक है। अब अरनव का admission अमेरिका की University of Columbia में मास्टर डिग्री कोर्स के लिए हो गया है। अरनव पीएनसी परिवार की सेकंड जेनरेशन का सबसे छोटा बेटा है। वह मृदुभाषी, धैर्यशील और होनहार हैं। अरनव से किसी भी विषय में वार्ता करें, वे हमेशा मुस्कुराते हुए उत्तर देते हैं। इससे पूर्व, योगेश जैन के बड़े बेटे सक्षम ने Brunel University, London से Civil Engineering की डिग्री प्राप्त की थी और वर्तमान में अपने फैमिली बिजनेस में योगदान दे रहे हैं। दोनों भाइयों को परिवार और समाज की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं।

मुरैना में युगल मुनिराजों ने नगर के जिनालयों की बंदना की : श्री चंद्रप्रभु चैत्यालय में वार्षिक कलशाभिषेक में हुआ भव्य आयोजन
मुरैना में पर्यूषण पर्व के समापन अवसर पर युगल मुनिराजों ने नगर के सभी जिनालयों की बंदना करते हुए श्री चंद्रप्रभु चैत्यालय में वार्षिक कलशाभिषेक संपन्न कराया। पढ़िए मनोज जैन की खास रिपोर्ट…

मुरैना। पर्यूषण पर्व के समापन और विदाई के अवसर पर युगल मुनिराजों ने नगर के सभी जिनालयों की बंदना की। नगर में चातुर्मासरत जैन संत मुनिराजश्री विलोकसागरजी एवं मुनिश्री विबोधसागरजी महाराज ने नगर भ्रमण करते हुए सभी जिनालयों के दर्शन किए।दोपहर में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ युगल मुनिराज रवाना हुए। सर्वप्रथम फाटक बाहर श्री महावीर दिगंबर जैन नसियां जी मंदिर में दर्शन और बंदना, इसके पश्चात लोहिया बाजार स्थित श्री चंद्रप्रभु जिनालय की बंदना की। तत्पश्चात श्री धर्मनाथ चैत्यालय महावीरपुरा, श्री आदिनाथ चैत्यालय गंज और गंगवाल चैत्यालय गंज की वंदना के पश्चात पूज्य गुरुदेव श्री चंद्रप्रभु चैत्यालय गंज पहुँचे।

वार्षिक कलशाभिषेक का आयोजन संपन्न

श्री चंद्रप्रभु चैत्यालय में पूज्य युगल मुनिराजों के सान्निध्य में वार्षिक कलशाभिषेक का आयोजन संपन्न हुआ। अपार जनसमुदाय की उपस्थिति में श्री जिनेंद्र प्रभु का जलाभिषेक हुआ। इस अवसर पर श्रावक श्रेष्ठियों द्वारा युगल मुनिराजों का पाद प्रक्षालन किया गया एवं शास्त्र भेंट किए गए। नगर के जिनालयों के दर्शनार्थ भव्य शोभायात्रा में ढोल तासे की धुन के साथ पचरंगा ध्वज वाहकों का समूह आकर्षण का केंद्र रहा। नन्हें मुन्ने बच्चे हाथों में ध्वज लेकर चल रहे थे। पुरुष वर्ग सफेद वस्त्रों में सिर पर टोपी लगाकर प्रभु की जय-जयकार कर रहे थे। महिलाएं एवं बालिकाएं प्रभु की भक्ति के साथ मंगल गीत गा रही थीं, जिससे नगर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।